फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable Subhash had reached to save the laborers buried in the soil with the lift

लिफ्ट लेकर मिट्टी में दबे मजदूरों को बचाने पहुंचा था कांस्टेबल सुभाष

Thu, 27 May 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Constable Subhash had reached to save the laborers buried in the soil with the lift
चंडीगढ़। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास मंगलवार को गड्ढे में गिरे दो मजदूरों को बचाने में यातायात पुलिस की जितनी सराहना की जाए कम है। इस बात का पता चला है कि मजदूरों के गड्ढे में गिरने पर जैसे ही कंट्रोल रूम पर वायरलेस हुआ तो कांस्टेबल सुभाष आनन- फानन में लिफ्ट लेकर दोनों मजदूरों को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गया। इस दौरान यातायात पुलिस कर्मियों ड्यूटी शाम 6 से रात 9 बजे तक जीरकपुर बैरियर पर थी।
विज्ञापन

बता दें करीब 7 फुट गहरे गड्ढे में दोनों मजदूरों का सिर दिख रहा था। वहां की मिट्टी दलदल थी और धीरे-धीरे मिट्टी खिसक रही थी। थोड़ी सी हलचल पर वह दोनों और अंदर घुसते चले जा रहे थे। इसके बाद सुभाष के साथी कांस्टेबल अजय पाल, हेड कांस्टेबल करमबीर ने वहां पर जमा भीड़ को हटाकर घेरा बनाया, ताकि कोई गड्ढे के करीब न आ सके। इस दौरान कस्सी की मदद से मिट्टी हटाई गई, लेकिन यह भी डर था कि कहीं कस्सी मजदूरों के शरीर पर न लग जाए। उनसे पूछा जा रहा था कि आपका हाथ कौन सी दिशा में दबा हुआ है। बचाते हुए कस्सी से किसी तरह मिट्टी को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान एएसआई भूप सिंह, कांस्टेबल सुखविंदर समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकलते ही मजदूरों ने सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया। गड्ढे में केबल बिछाने की वजह से सुरंग जैसा बन गया था। अंदर की जमीन खोखली थी, इसी वजह से दोनों मजदूर अंदर धंसते जा रहे थे।
विज्ञापन

बॉक्स
कांस्टेबल सुभाष बोले- दिनभर में एक अच्छा काम करने से मिलता है सुकून
कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि ब्रीफिंग के दौरान इंस्पेक्टर रंजीत सिंह टीम के सभी पुलिसकर्मियों को दिनभर में एक ऐसा नेक काम करने की नसीहत देते हैं, जिससे लोगों का कुछ भला हो सके। ऐसे में जब भी कोई शख्स रास्ता पूछता है तो उन्हें अच्छे तरीके से समझाकर वहां से भेजते हैं, ताकि वह अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सके। इसके अलावा बुजुर्गों को सड़क पार कराने में मदद करते रहते हैं। एसा काम करने से उन्हें बेहद खुशी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरा के केबल बिछाने लिए गड्ढा खोदा गया था। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे गड्ढे को मिट्टी से बंद किया जा रहा था, तभी वहां काम कर रहे हैं दो भाई मंगल और रितेश गड्ढे के अंदर गिर गए। उनके गिरते ही जब आसपास के साथियों ने उन्हें निकालने की कोशिश की तो मिट्टी और धंसने लगी, जिससे काफी देर तक वह अंदर ही दबे रहे। जिसके बाद यातायात पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को किसी तरह बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed