{"_id":"642e957f40e0ca868808b6e5","slug":"constable-posted-at-official-residence-of-punjab-police-ig-in-chandigarh-committed-suicide-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पंजाब पुलिस IG के सरकारी आवास पर तैनात संतरी ने गोली मारकर की आत्महत्या, छुट्टी लेकर जाना था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पंजाब पुलिस IG के सरकारी आवास पर तैनात संतरी ने गोली मारकर की आत्महत्या, छुट्टी लेकर जाना था घर
Thu, 06 Apr 2023 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 06 Apr 2023 03:19 PM IST
सार
मृतक सुशील कुमार कपूरथला का रहने वाले थे। उनके निवास पर श्री भागवत कथा का आयोजन चल रहा था और गुरुवार को सुशील भी छुट्टी लेकर कपूरथला भागवत कथा में पहुंचने वाले थे।
विज्ञापन
कांस्टेबल सुशील कुमार
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के आईजी के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर तैनात एक कांस्टेबल ने बुधवार रात सर्विस गन से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना के वक्त सरकारी आवास में तीन चार अन्य मुलाजिमों के अलावा और कोई मौजूद नहीं था। वहीं परिजनों का कहना है कि सुशील कुमार किसी भी तरह से परेशान नहीं थे और आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। लगता है कहीं गलती से अचानक गोली चल गई है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल के चंडीगढ़ आवास पर कांस्टेबल सुशील कुमार बतौर संतरी तैनात था। सुशील कुमार ने बीती रात आईजी आवास पर ड्यूटी के समय अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सुशील कुमार मूल रूप से पंजाब के कपूरथला का रहने वाला था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-26 की पुलिस मौके पर पहुंची और वहां तैनात अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की। सुशील ने यह कदम क्यों उठाया, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Jalandhar By-Poll: आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार, कल ही हुए थे पार्टी में शामिल
पुलिस के अनुसार सुशील को किसी प्रकार की ऑफिशियल ड्यूटी का तनाव नहीं था। रोजाना की तरह वह बुधवार शाम को भी ड्यूटी कर रहा था। उसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सुशील को लहूलुहान हालत में बेसुध गिरा पाया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरी जांच में उसे मृत पाया गया।
इंस्पेक्टर मनिदंर सिंह के अनुसार जिस प्रकार से खून से सना शव संतरी पोस्ट में कुर्सी पर पीछे की तरफ गिरा मिला, उससे लग रहा था कि कमांडो ने कुर्सी पर बैठे-बैठे ही अपनी एसएलआर से गोली मार ली। मृतक सुशील कुमार की रिश्तेदार रीना ने बताया कि वह सुसाइड नहीं कर सकते। सुशील हमेशा ही दूसरों को मोटिवेट करते थे। उनके कपूरथला निवास पर श्री भागवत कथा का आयोजन चल रहा था और गुरुवार को सुशील भी छुट्टी लेकर कपूरथला भागवत कथा में पहुंचने वाले थे।