फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consignment of 671 Remdesivir injections found from Bhakra canal in punjab

पंजाब: रोपड़ में भाखड़ा नहर में मिली 671 संदिग्ध रेमडेसिविर इंजेक्शनों की खेप, जांच जारी

Fri, 07 May 2021 01:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 May 2021 01:19 AM IST
सार

ड्रग इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन सात कंपनियां बनाती हैं। सातों कंपनियों का रोपड़ में कोई स्टॉकिस्ट नहीं है। यह जांच की जा रही है कि सरकारी सप्लाई वाले इंजेक्शन नहर में कैसे आए।

विज्ञापन
Consignment of 671 Remdesivir injections found from Bhakra canal in punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध रेमडेसिविर इंजेक्शन की बड़ी खेप पंजाब के रोपड़ के गांव सलेमपुर के पास भाखड़ा नहर से मिली है। इसके साथ ही सरकारी सप्लाई वाले एंटीबायोटिक इंजेक्शन सैफापेराजोन की खेप भी नहर से मिली है। जानकारी के अनुसार गांव सलेमपुर निवासी भाग सिंह ने भाखड़ा नहर में रेमडेसिविर इंजेक्शनों की खेप देखी तो इसकी सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी, जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


भाग सिंह के अनुसार इंजेक्शन नहर में बह रहे थे, जिसे देख वह हैरान रह गए। स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने बताया कि रेमडेसिविर के करीब 671 इंजेक्शन मिले हैं, जबकि शुरुआती जांच में ये नकली लग रहे हैं। लेकिन इसकी पुष्टि के लिए जांच चल रही है। इस दौरान 1456 से भी अधिक एंटीबायोटिक इंजेक्शन सैफापेराजोन की खेप भी नहर से मिली है, जबकि 849 बिना लेवल वाले इंजेक्शन हैं, जिनके प्रिंट पानी में धुल चुके थे। इन पर सरकारी आपूर्ति लिखा है। यह सरकारी आपूर्ति किस राज्य के लिए है, इस बारे में कुछ नहीं लिखा है। 
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन सात कंपनियां बनाती हैं। सातों कंपनियों का रोपड़ में कोई स्टॉकिस्ट नहीं है। यह जांच की जा रही है कि सरकारी सप्लाई वाले इंजेक्शन नहर में कैसे आए। नहर से मिले रेमडेसिविर इंजेक्शन की फोटो जब उन्होंने अधिकारियों के सोशल मीडिया पर बने एक ग्रुप में शेयर की तो शुरुआती जांच में पता लगा है कि इंजेक्शन जाली हैं लेकिन फिर भी जांच की जा रही है। डीएसपी चमकौर साहिब सुखजीत सिंह विर्क ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अकाली दल के उपाध्यक्ष डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि नहर से नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मिलने के मामले में गंभीरता के साथ जांच की जानी चाहिए, क्योंकि इसके तार हरियाणा में पकड़े गए नकली रेमडेसिविर के किंग पिंन से भी जुड़ सकते हैं। इन मामलों से बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed