फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consensus not made on 35400 pay scale, demonstration today

Chandigarh News: 35400 वेतनमान पर नहीं बनी सहमति, प्रदर्शन आज

Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Consensus not made on 35400 pay scale, demonstration today
पंचकूला। वेतनमान बढ़ाने को लेकर क्लर्कों की हड़ताल बुधवार को 22वें दिन भी जारी रही। बुधवार को आठ सदस्यीय शिष्टमंडल सीएम से बात करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा। करीब एक घंटे तक चली बातचीत सरकार के सीनियर अधिकारियों ने क्लर्कों को 35400 वेतनमान के बजाय 21700 का वेतनमान ऑफर किया गया जिसे क्लर्कों ने सिरे से नकारते हुए कहा कि वह उनकी बात पर सहमत नहीं हैं। इस पर अधिकारियों द्वारा क्लर्कों पर दबाव बनाया गया कि उनकी मांग सही नहीं है और सरकार उन्हें 21700 ही दे सकती है। करीब एक घंटे तक चली बातचीत में कोई भी नतीजा नहीं निकलने पर क्लर्क वापस अपने धरना स्थल पर आ गए। अब क्लर्कों द्वारा सरकार के विरोध में वीरवार को राज्य के सभी जिलों के हेडक्वार्टर में पुतला फूंककर अपना विरोध प्रदर्शन जताया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलों व सरल केंद्रों में काम रहा ठप
क्लर्कों के हड़ताल के बाद जिला प्रशासन के डब्ल्यूबीएन, कानूनगो, पटवारी व कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उन्हें समर्थन दे दिया। समर्थन के बाद उन्होंने भी जिला प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देश के मुताबिक तहसीलों व सरल केंद्रों में काम करने से मना कर दिया। ऐसे में रोजाना काम के सिलसिले में तहसील व सरल केंद्र आने वाले लोगों को रोजाना बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed