फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   connection cut, DDR registered

Chandigarh News: सीधे मेन लाइन से पानी खींच रहे थे तीन वाशिंग सेंटर, कनेक्शन काटा, डीडीआर दर्ज

Sat, 20 Apr 2024 06:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
connection cut, DDR registered
चंडीगढ़। पानी के अवैध कनेक्शन के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चल रखा है। वीरवार को कजहेड़ी के बाद शुक्रवार को दड़वा-मौलीजागरां रोड पर अवैध पानी के कनेक्शन के साथ तीन वाशिंग सेंटर पकड़े हैं। निगम ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काट दिया है और तीनों के खिलाफ डीडीआर दर्ज कराई है। उन्होंने निगम की पानी की हाई प्रेशर पाइपलाइन में सीधे कनेक्शन जोड़ रखा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम ने दड़वा-मौलीजागरां रोड पर महादेव वाशिंग सेंटर, हरे कृष्णा वॉशिंग सेंटर, मनु ऑटो सर्विस सेंटर की जांच की तो पाया कि इन्होंने पानी के अवैध कनेक्शन लगाए हुए थे। निगम की तरफ से बताया गया कि इन्होंने हाई प्रेशर लाइन में सीधे कनेक्शन जोड़ रखा था। जहां से पानी को एक टैंक में इकट्ठा करते थे और फिर वहां से मोटर के इस्तेमाल से गाड़ियों को धोने का काम करते थे। एक केंद्र पर गाड़ियों के रिपेयर आदि का काम भी चल रहा था। नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन को काट दिया है। इस्तेमाल किए गए सामान को जब्त किया है। इसके साथ पुलिस में भी डीडीआर दर्ज कराया है।
विज्ञापन

निगम ने वीरवार को कजहेड़ी में अभियान चलाया था और एक पानी के ठेकेदार पर कार्रवाई की जो अवैध रूप से एक ट्यूबवेल बनाकर पानी के टैंकरों को भरने का काम करता था। निगम की ओर से इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ एरिया के जेई प्रवीण अत्री और मीटर रीडर राजिंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया क्योंकि अधिकारियों का मानना है कि उन्हें जमीन से पानी निकालने के इस अवैध मामले की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल डोरे के बाहर चल रहे आठ निजी ट्यूबवेल, प्रशासन को भेजी जानकारी
नगर निगम ने जांच के दौरान पाया है कि लाल डोरे के बाहर पानी के आठ निजी ट्यूबवेल चल रहे हैं। जहां से पानी को टैंकरों में भरकर बेचा जा रहा है। लाल डोरे के बाहर होने की वजह से नगर निगम ने यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर और डीसी को इस संबंध में पत्र लिखा है और इन सभी ट्यूबवेल की लोकेशन की जानकारी दी है। बताया गया है कि यहां से पानी के टैंकरों को भरा जा रहा है। इनके पानी का कनेक्शन जांचने को लेकर यह पत्र लिखा गया है। यह ट्यूबवेल डड्डूमाजरा, किशनगढ़, धनास, सारंगपुर, कजहेड़ी व अन्य इलाकों में हैं। लाल डोरे के बाहर का एरिया प्रशासन के अंतर्गत आता है, इसलिए नगर निगम ने कार्रवाई के लिए प्रशासन को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed