{"_id":"ea384a0a43bc64333ad176bd13cd212f","slug":"connect-super-jodi-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल-अंजली को मिला 'कनेक्टर सुपर जोड़ी' का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल-अंजली को मिला 'कनेक्टर सुपर जोड़ी' का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 May 2014 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में रसोईं में अटकी रहने वाली महिलाएं जब मंच पर उतरीं तो ऐसा रंग जमाया कि देखने वाले दंग रह गए। मौका था वीडियोकान कनेक्ट सुपर जोड़ी कांटेस्ट के चंडीगढ़ एडीशन के फिनाले का।
विज्ञापन
इस सुपर शो में रंग जमाया पंजाबी एक्टर और गायक गिप्पी ग्रेवाल और सुदेश लहरी ने। शो को जीता चंडीगढ़ की राहुल और अंजली की जोड़ी ने। इनाम में इन दोनों को दुबई का ट्रिप मिला है।
विज्ञापन
इस शो में दूसरे स्थान पर रही नेहा और शिखर की जोड़ी और तीसरे स्थान पर रही लुधियाना की परविंदर और गुरपाल की जोड़ी।
फिनाले की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद मंच संभाला सुदेश लहरी ने। उन्होंने सबको खूब हंसाया। कनेक्ट सुपर जोड़ी के प्रतिभागियों ने अपना अपना परिचय दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर वीडियोकान टेलीकॉम एंड कनेक्ट ब्राडबैंड के सीईओ और निर्देशक अरविंद बाली ने विजेताओं को इनाम बांटे।
प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली जोड़ी को एलईडी टीवी भेंट किया गया। इस मौके पर डाली गुलेरिया, प्रसिद्ध रंगकर्मी और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता प्रवेश सेठी जज रहे।
यह थे फाइनलिस्ट
संदीप और दीपिका
अंजली और राहुल
गौरव और हिमांशु
नेहा और शिखर
गुरपाल और परविंदर
मनु और पंकज