फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress wrote a letter to the Election Commission regarding irregularities in the mayor election

मेयर चुनाव में अनियमितता को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Sun, 10 Jan 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Congress wrote a letter to the Election Commission regarding irregularities in the mayor election
चंडीगढ़। कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखा। पत्र में पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, गुरुबख्श रावत, शीला फूल सिंह, सतीश कैंथ, रविंदर कौर गुजराल ने भी हस्ताक्षर कर शिकायत दी। पत्र में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मेयर चुनाव में अनियमितता बरती गई है। इसकी जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक सत्ताहीन पार्टी के दबाव में आकर अधिकारियों ने काम किया, जो गलत है।
विज्ञापन

कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि निगम के मेयर चुनाव में सतारूढ़ पार्टी ने लोकतांत्रिक मानदंड की धज्जियां उड़ाई। उसके खिलाफ कारवाई होनी चाहिए। देश को हमेशा से अपने लोकतंत्र पर गर्व है और देश ने हमेशा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में सर्वोच्च पारदर्शिता के साथ मानकों को निर्धारित किया है, लेकिन अफसोस की बात है कि हाल ही में हुए मेयर चुनाव में इसके उलट हुआ।
विज्ञापन

छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के अनुरोध पर, नगर निगम के सचिव अनिल गर्ग ने 7 जनवरी 2021 को एक आदेश पारित किया था कि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान हॉल में मोबाइल, कैमरा, हथियार और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन उनके द्वारा पारित आदेशों के विपरीत, सचिव अनिल गर्ग और पीठासीन अधिकारी अजय दत्ता के सामने ही मानकों की अनदेखी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दुखद था कि पार्षदों द्वारा अधिकारियों की मौजूदगी में न केवल कैमरों वाले स्मार्टफोन को खुलेआम असेंबली हॉल में ले जाया गया, बल्कि बैलेट की गोपनीयता भी नहीं रखी गई। मतदान के बैलेट डालने वाले एरिया को मानक के अनुसार ठीक से छुपाया नहीं गया था। इस तरह के मानकों की अनदेखी पर जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed