फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress win lottery in wine shop draw in mohali

लग गई लॉटरी, अब लोगों को दारू पिलाएंगे कांग्रेसी

Sat, 28 Mar 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 28 Mar 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
congress win lottery in wine shop draw in mohali

कांग्रेसी अब लोगों को दारू पिलाएंगे। मोहाली में निकले शराब के ठेकों को ड्रॉ में कांग्रेसी गुटों ने बाजी मारी है। शुक्रवार को मोहाली में साल-2015-16 के लिए शराब ठेकों की अलॉटमेंट के लिए आबकारी व कर विभाग की तरफ से ड्रॉ करवाया गया। ड्रॉ प्रक्रिया पैराडाइज ग्रीन फार्म में पूरी हुई।

विज्ञापन


ड्रॉ की जहां वीडियोग्राफी करवाई गई, वहीं, सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने सरकारी नुमाइंदे के रूप में रूम में इस प्रक्रिया में शिरकत की। अतिरिक्त आबकारी व कर कमिश्नर-1 पंजाब बतौर ऑब्जर्वर मौजूद रहे। ड्रॉ प्रक्रिया में इस बार किस्मत ने कांग्रेसी गुट के ठेकेदारों का साथ दिया।
विज्ञापन


ठेकों पर कांग्रेस गुट के ठेकेदारों ने कब्जे किए हैं। जबकि गत वर्ष अकाली दल का पलड़ा भारी रहा था। ड्रॉ प्रक्रिया के शुरू में सभी आवेदकों को ड्रॉ प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभाग की तरफ से सारे ठेकों को 17 ग्रुप बनाए गए थे। इसमें 12 ग्रुप शहरी क्षेत्र व पांच ग्रुप ग्रामीण क्षेत्र के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉ से विभाग को 126 करोड़ 62 लाख रुपये

congress win lottery in wine shop draw in mohali

ठेकों के ड्रॉ से इस बार विभाग को 126 करोड़ 62 लाख रुपये प्राप्त हुए। जो कि पिछले साल के मुकाबले 8 करोड़ 92 लाख रुपये अधिक हैं। गत वर्ष माल आबकारी व कर विभाग को जिले के ठेकों से 117.70 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। साल 2015-16 के लिए पिछले साल के मुकाबले में यह सात प्रतिशत अधिक है।
 
365 ठेकों का निकाला ड्रॉ
डीसी ने बताया कि इस दौरान अंग्रेजी व देसी शराब के 365 ठेकों का ड्रॉ निकाला गया। इसमें देसी शराब के 230 और अंग्रेजी शराब के 135 ठेके शामिल थे। उन्होंने बताया कि ठेकों के लिए 9727 अर्जियां प्राप्त होगी।

इससे सरकार को 40 करोड़ 48 रुपये का राजस्व इकट्ठा हुआ। जो कि गत वर्ष 7.5 फीसदी अधिक हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिले के शराब ठेकों के लिए 10589 अर्जियां प्राप्त हुई हैं। इससे सरकार को 37.41 करोड़ रुपये इकट्ठे हुए।

प्राइज मोनीटरिंग सेल गठित
अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने प्राइस मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। ताकि शराब के सरकारी रेटों की उल्लंघना को रोका जा सके। सहायक आबकारी व कर कमिश्नर बलदीप कौर ने बताया कि ठेके की सारी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया गया है। साथ ही बनती अलाटमेंट फीस 1 करोड़ 36 लाख रुपये जमा करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed