फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will waive farmers debt in Haryana as in Rajasthan said bhupinder hooda

राजस्थान की तरह किसानों का कर्जा माफ करेगी कांग्रेस, शैलजा और हुड्डा ने दिया आश्वासन

Sun, 22 Sep 2019 08:54 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Sep 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Congress will waive farmers debt in Haryana as in Rajasthan said bhupinder hooda
महेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा ने कहा कि देश में इस समय भयंकर मंदी में है और सरकार कॉरपोरेट घरानों को रियायत देने में जुटी है। किसान मजदूर परेशान हैं, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों, गरीबों का राजस्थान, मध्यप्रदेश की तरह से कर्ज माफ होगा।

विज्ञापन


शनिवार को महेंद्रगढ़ के आदर्श रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि अब बिगुल बज गया है। केवल गाड़ियों में बैठकर घूमने से सरकार नहीं आएगी। आप लोगों को घर घर जाना होगा। घर का दरवाजा खटखटाना होगा। लोगों को सच्चाई से अवगत कराना होगा। 
विज्ञापन


सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस का घोषणा पत्र घोषित होगा। बुजुर्गों की पेंशन 5 हजार रुपये की जाएगी। किसानों, गरीबों का राजस्थान, मध्यप्रदेश की तरह से कर्ज माफ होगा। घोषणा पत्र में इन दोनों को शामिल किया जाएगा। यहां पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कांग्रेस जमीन पर बहुत मजबूत है। प्रदेश की सभी 90 सीट पर कांग्रेस मजबूत है। विधानसभा में भाजपा को उखाड़कर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। 


इस मौके पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर ,पूर्व विधायक राव सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक वासुदेव शर्मा,धर्मपाल सांगवान,नरेश यादव, रणबीर महेंद्रा, सहित अन्य ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed