फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will not alliance with Aam Aadmi Party in Punjab

पंजाब में कांग्रेस का 'आप' के साथ गठबंधन से इंकार, 13 सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार

Tue, 08 Jan 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 08 Jan 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Congress will not alliance with Aam Aadmi Party in Punjab
Capt Amarinder Singh & Rahul Gandhi - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ किए जाने की जरूरत से इंकार किया है। साथ ही कहा है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ का फैसला हाईकमान को लेना है। सोमवार को अपनी सरकार और पार्टी से संबंधित मुद्दों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में उपरोक्त विचार प्रकट किए।

विज्ञापन


कैप्टन ने हाल ही में तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मिली जीत के लिए राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है और अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ कांग्रेस को राज्य में गठजोड़ करने की कोई भी जरूरत नहीं है। कैप्टन ने बताया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह विचार पहले ही पार्टी हाईकमान के पास प्रकट कर दिए हैं हालांकि आज की मीटिंग के दौरान राहुल गांधी के साथ इस बारे में कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ।
विज्ञापन


 आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में पूरी तरह बेजान हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिस्थितियों और चुनावी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी या किसी अन्य पार्टी के साथ गठजोड़ का फैसला पार्टी हाईकमान की तरफ से लिया जाएगा और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी उस पर अमल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress will not alliance with Aam Aadmi Party in Punjab
Capt Amarinder Singh - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में 13 की 13 सीटों पर जीत हासिल करेगी और जीतने वाले उम्मीदवारों का ही पार्टी की तरफ से चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के चयन के बारे में अभी कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। 

मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के साथ आज की मीटिंग के दौरान मंत्रियों के विभाग बदलने के बारे में कोई भी विचार -विमर्श नहीं किया गया। 

करतारपुर कॉरिडोर के संबंध में कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने तरफ पहले ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं जबकि भारत की ओर से अभी विकास कार्य शुरू किए जाने हैं। इमारती बुनियादी ढांचे तैयार करने के उद्देश्य से ज़मीन प्राप्त करने के लिए सूबा सरकार को केंद्र से अभी कोई भी फंड प्राप्त नहीं हुआ।

सिद्धू को पाक जाने की आज्ञा दी थी : कैप्टन

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने कैबिनेट साथी नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर के नींव पत्थर समारोह के अवसर पर पाकिस्तान जाने की आज्ञा दी थी। उन्होंने कहा कि कोई भी मंत्री, मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बिना नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सिद्धू वहां अपनी निजी हैसियत में गए थे लेकिन इसके लिए उन्होंने सिद्धू को आज्ञा दी थी।

 मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उन्होंने सिद्धू को वहां न जाने की सलाह दी थी और उन्होंने पंजाब में गड़बड़ी पैदा करने की आईएसआई की लगातार कोशिशों और कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्याओं के मद्देनजर खुद पाकिस्तान के आमंत्रण को ठुकरा दिया था।

कैप्टन ने मोदी के आरोपों को गलत ठहराया
पंजाब में किसानों के कर्ज माफ करने बारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए आरोपों को मुख्यमंत्री ने पूरी तरह गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने केवल एक साल में ही 4,14,275 किसानों के 3,417 करोड़ रुपये के फसली कर्ज पहले ही माफ कर दिए हैं और उनकी सरकार अपने पहले किए एलान के अनुसार 10.25 लाख छोटे व सीमांत किसानों के कर्ज माफ करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, जिस कारण इन किसानों को चरणबद्ध तरीके से इस स्कीम के अधीन लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10.25 लाख किसानों में से तकरीबन तीन लाख शेष किसानों के कर्ज जल्द ही माफ कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed