फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will issue manifesto by asking the public

पंजाब चुनाव: जनता से पूछकर घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस, 'आवाज पंजाब दी' वेबसाइट की लांच, टोल फ्री नंबर भी किया जारी

Tue, 14 Dec 2021 07:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Dec 2021 07:04 PM IST
सार

पंजाब में अपना घोषणा पत्र तैयार करने से पहले कांग्रेस जनता से सुझाव लेगी। मंगलवार को कांग्रेस ने टोल फ्री नंबर और आवाज पंजाब दी वेबसाइट जारी की है। 

विज्ञापन
Congress will issue manifesto by asking the public
कांग्रेस ने आवाज पंजाब दी वेबसाइट की लांच। - फोटो : @INCPunjab

विस्तार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पंजाब में चुनावी मोड पर आ गई है। 2022 के चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए इस बार कांग्रेस ने पंजाब के लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए कमेटी की ओर से आवाज पंजाब दी वेबसाइट लांच की है। साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में बुधवार को बुलाई गई घोषणा पत्र कमेटी की पहली बैठक की अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन प्रताप बाजवा ने की। बैठक में उपस्थित अन्य कमेटी के पदाधिकारियों के साथ तय किया गया कि इस बार चुनाव में तैयार होने वाले घोषणा पत्र को पंजाब के लोगों से पूछकर तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


2022 के चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। कमेटी के चेयरमैन प्रताप बाजवा ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए 'आवाज पंजाब दी' वेबसाइट और टोल फ्री नंबर भी जारी किया। चेयरमैन प्रताप बाजवा ने लोगों से वेबसाइट और टोल फ्री नंबर पर सुझाव देने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अभी पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि हमने सीमित संसाधनों में भी कोरोना काल में बहुत अच्छा कार्य किया है। उन्होंने आवाज पंजाब दी वेबसाइट लॉन्च की। एक टोल फ्री नंबर है, जहां लोग हमें अपने सुझाव दे सकते हैं। इन सुझावों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed