फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will held Samvidhan Bachao Rally in Sonipat on 14th April

Haryana News: 14 अप्रैल को सोनीपत में कांग्रेस की महारैली, सुनाएगी राहुल गांधी के संघर्ष की दास्तान

Tue, 11 Apr 2023 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Apr 2023 12:38 AM IST
सार

कांग्रेस का हाथ से हाथ मिलाओ अभियान अंतिम चरण में है। 14 अप्रैल को यह अभियान पूरा हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अंतराल में किसानों को भी फसल कटाई और मंडी के कार्यों से काफी हद तक फुर्सत मिल जाएगी। इसी वजह से कांग्रेस ने इस रैली को महारैली का नाम दिया है।

विज्ञापन
Congress will held Samvidhan Bachao Rally in Sonipat on 14th April
हरियाणा कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस 14 अप्रैल को सोनीपत में बड़ी रैली करने जा रही है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती पर कांग्रेस सेक्टर 23 साइबर थाने के पास संविधान बचाओ महारैली का आयोजन करेगी। यह रैली राहुल गांधी की केंद्र सरकार के खिलाफ छिड़ी लड़ाई को लेकर की जाएगी। महारैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी को निशाने पर लिया जाएगा। प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकर पर भी कांग्रेस हमला बोलेगी।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह के तहत होने वाली इस महारैली में हरियाणा के पार्टी प्रभारी शक्ति गोहिल अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने बताया कि रैली को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


कांग्रेस का हाथ से हाथ मिलाओ अभियान अंतिम चरण में है। 14 अप्रैल को यह अभियान पूरा हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अंतराल में किसानों को भी फसल कटाई और मंडी के कार्यों से काफी हद तक फुर्सत मिल जाएगी। इसी वजह से कांग्रेस ने इस रैली को महारैली का नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. आंबेडकर की जयंती पर रैली आयोजित कर कांग्रेस दलितों को भी साधना चाह रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से साफ किया गया है कि इस कार्यक्रम में किसी तरह की गुटबाजी सामने नहीं आनी चाहिए। सभी पार्टी पदाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की ओर से जारी पत्र की प्रति केंद्रीय नेतृत्व के अलावा विधायक दल के नेता, एआईसीसी के पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सहित सभी पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को भी भेजी गई है। रैली में वर्तमान में सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे।


उम्मीद है कि राहुल गांधी के नाम पर एक बार फिर से हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर दिखाएगी। इससे पूर्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी कांग्रेस एकजुट दिखाई दी थी। भले ही यात्रा में कांग्रेसियों के दिल न मिले हों लेकिन सभी दिग्गजों को राहुल की यात्रा के नाम पर एक होना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed