फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will discuss about defeat in Haryana at Delhi

प्रदेश अध्यक्ष के पास पहुंचीं शिकायतें, मतदान के दिन विरोधियों के पंडाल में बैठे थे कांग्रेसी

Sat, 01 Jun 2019 04:03 PM IST
ajay kumar मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Congress will discuss about defeat in Haryana at Delhi
कांग्रेस की हार पर दिल्ली में होगा मंथन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में लोकसभा चुनाव में हार के बाद से ही कांग्रेस पूरी तरह से सकते में हैं। कांग्रेस को प्रदेश में इतनी करारी हार की उम्मीद कतई नहीं थी। इस चुनाव में हैवीवेट प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने यह बता दिया था कि मोदी लहर के बावजूद पार्टी प्रदेश में चुनावी मुकाबले को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। लेकिन जनादेश को देखकर कांग्रेस पूरी तरह से हैरान और परेशान है। 

विज्ञापन


इसके चलते अभी तक कांग्रेस मंथन मोड में है। हार की समीक्षा करने के लिए एक बैठक दिल्ली में हो चुकी है और अगली बैठक 4 जून को दिल्ली में ही आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद करेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी और सभी प्रत्याशियों एवं अन्य दिग्गज नेताओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन


बैठक से पहले प्रदेश कांग्रेस सूबे में उन भितरघातियों की सूची तैयार करेगी, जिन्होंने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए काम न करते हुए पूरी तरह से अपनी असक्रियता दिखाई। इतना ही नहीं कई जगह तो अपनों ने ही कांग्रेसी प्रत्याशियों की खुलकर मुखालफत भी की, जिस वजह से चुनावी रण में भी कांग्रेस बिखरी हुई दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस के समक्ष यह भी शिकायतें आई हैं कि मतदान के दिन कई बूथों पर तो कांग्रेसी अपने प्रत्याशी के लिए काम करने के बजाए विरोधी दलों के बूथों व पंडालों में खुलेआम बैठे रहे।

इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस ने बूथवार हार-जीत की समीक्षा शुरू करवा दी है। ये रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है कि किन बूथों पर कांग्रेस जीती और कहां हारी। बूथ इंचार्ज कौन थे और वहां हार के कारण क्या रहे।

भितरघातियों की सूची और हार के सभी कारणों की पूरी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी जाएगी। दूसरी ओर हार के बाद संगठन पर उठ रहे सवालों को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अब जल्द ही जिला और ब्लाक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियों की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। 

हार के बाद कई लोग संगठन विस्तार पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, जो कि गलत है। जिला और ब्लाक इकाई को छोड़कर पार्टी की बाकी सभी इकाइयां गठित है और उन्होंने इस चुनाव में काम भी किया है। ब्लाक इकाईयों की सूची भी हाईकमान को भेजी हुई है। जबकि जिलास्तर पर भी जल्द फैसला हो जाएगा। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस चुनाव में पार्टी के भीतर कुछ लापरवाही देखने को मिली है, इसकी जानकारी हाईकमान को दी जाएगी। - डा. अशोक तंवर, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed