फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress wants me to become Corona Positive: Chandigarh MP Kirron Kher

कांग्रेसी चाहते मुझे कोरोना हो जाए, ताकि उनकी राह आसान हो, मैं अकेली हूं यहां: सांसद किरण खेर

Wed, 29 Apr 2020 11:49 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 29 Apr 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
Congress wants me to become Corona Positive: Chandigarh MP Kirron Kher
सांसद किरण खेर
सांसद किरण खेर ने मंगलवार को कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वह सेक्टर-7 स्थित अपने घर पर हैं और लोगों से लगातार मिल रही हैं। इसके अलावा फोन पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत भी कर रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने सेक्टर-7 स्थित घर को दिखाते हुे कहा कि वह अपने सेक्टर-7 स्थित घर में हैं न कि मुंबई में। खेर ने कांग्रेसियों से पूछा कि चुनाव में तो उन्हें हरा नहीं पा सके, अब वह चाहते हैं कि उन्हें कोरोना हो जा, जिससे उन्हें अगली बार आसानी हो जाए।
विज्ञापन


खेर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस समय जिस तरह से वे लोग नाटक कर रहे हैं, इससे अच्छा तो वे लोग मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में होते। खेर ने कहा कि कोरोना वायरस खत्म हो जाने के बाद वह कांग्रेस वालों को खुद मुंबई ले जाएंगी और उन्हें वहां एक्ंिटग की जॉब दिलवा देंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि यहां सिवाय एक्टिंग के कुछ होता ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन बंसल भी कहीं दिखाई नहीं दिए: खेर
खेर ने कहा कि उन्हें तो पवन बंसल भी कहीं दिखाई नहीं दिए। कांग्रेस के एक नेता पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जिस आदमी ने किचन में कभी चाय नहीं बनाई, वह मास्क लगाकर एक बड़ी सी कड़छी लेकर उसे चला रहा है और फोटो खिंचवा रहा है। जहां पर गरीब लोगों को खाना बांटा जा रहा है, वहां आप लोग सिर्फ सेल्फी लेने के लिए पहुंच जाते हैं।

जो लोग गरीब हैं, भूखे हैं, कम से कम उनकी इज्जत रखिए। इतने कठिन समय में वे ऐसे लोगों के साथ फोटो खिंचवा कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। क्या यह उन्हें शोभा देता है। इस समय हमें राजनीति नहीं करनी है। इस समय हमें लोगों के लिए काम करना है। लॉकडाउन में सबको अपने अपने घरों में सुरक्षित बैठना है।


सभी अपने परिवार के साथ हैं, मैं अकेली हूं यहां
खेर ने कहा कि उन पर आरोप लग रहे हैं कि वह मुंबई में हैं। कहा कि, काश मुंबई में होती क्योंकि वहां पर फैमिली है। जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं, सब अपने परिवार के साथ हैं, लेकिन वह सात सेक्टर में अपने घर में अकेली हैं। उन्होंने कहा कि वह कैसे जा सकती थीं मुंबई। जब संसद सत्र खत्म हुआ, तब फ्लाइट बंद हो चुकी थीं। खेर ने कहा कि कांग्रेस घटिया राजनीति करनी बंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed