फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress vice president rahul gandhi punjab visit update

पंजाब पहुंचे राहुल गांधी, पवित्र ग्रंथ की बेअदबी मामले पर ये बोले?

Thu, 05 Nov 2015 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Thu, 05 Nov 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
congress vice president rahul gandhi punjab visit update

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर पंजाब मेल ट्रेन से पंजाब पहुंच गए। सुबह पहले वे फरीदकोट के गांव बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में मारे गए 2 सिख नौजवानों के परिवारों के साथ दुख सांझा करने पहुंचे।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के जो भी बुरे हालात चल रहे हैं, उन्हें कांग्रेस ठीक कर देगी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने धरने पर बैठे बेकसूर सिखों पर गोली चला कर बहुत गलत काम किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के मौजूदा हालातों के बारे राहुल गांधी ने कहा कि अपनी बुरी हालत के लिए कांग्रेस खुद ही जिम्मेदार है और पंजाब में कांग्रेस का एकजुट होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल के आते ही एकजुट हुई कांग्रेस

congress vice president rahul gandhi punjab visit update

विशेष बात यह रही कि राहुल ने आते ही पूरी कांग्रेस को एकजुट कर दिया क्योंकि राहुल के पहुंचने से पहले ही गांव बरगाड़ी में कांग्रेसी नेता राजिन्दर कौर भट्ठल, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, सुनील जाखड़ और अम्बिका सोनी पहुंच चुके हैं।

गौरतलब है कि अपने इस तीन दिनों के दौरे के दौरान राहुल गांधी बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, तलवंडी साबो और बरनाला क्षेत्र का दौरा करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी 29 अप्रैल को पंजाब दौरे पर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed