{"_id":"190998c51ea5d1d9ec78656de191186b","slug":"congress-student-organization-nsui-election-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSUI की ′बेहतर पंजाब′ मुहिम का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NSUI की ′बेहतर पंजाब′ मुहिम का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। एनएसयूआई फॉर बेटर पंजाब मुहिम लांच कर दी गई है। एनएसयूआई सभी विधानसभा हलकों में घर-घर जाकर दूसरी पार्टियों की पोल खोलेगी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम कार्यकाल की उपलब्धियां बताएगी।
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय सचिव जसविंदर जस्सी और पंजाब प्रधान इकबाल गरेवाल ने बताया कि मुहिम के लिए खास मैटीरियल तैयार करवाया गया है। 12 पेज की बुकलेट में शिअद के झूठे वादों के साथ आम आदमी पार्टी के दिल्ली व पंजाब केनेताओं केबारे में खुलासा किया गया है। वहीं, कैप्टन के कार्यकाल की उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
इसी पर आधारित तीस मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार की गई है। इसका पायलट प्रोजेक्ट डेराबस्सी से शुरू किया जा रहा है, जहां दस दिन मुहिम चलेगी। फिर फतेहगढ़ साहिब में कैंपेन चलेगी। बाद में सभी हलकों में तीन दिन मुहिम चलेगी। दो हजार वर्करों को चालीस ग्रुप में बांटा जाएगा, जो मिलकर दिन में दो हजार घर कवर करेंगे।
विज्ञापन
शाम को दो जगहों पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसमें दस-दस मिनट शिअद, आप और कांग्रेस पर होंगे। साथ ही भाषण भी होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी मुहिम में शामिल होंगे। मुहिम के साथ ही हर विधानसभा हलके में एनएसयूआई के 3-5 हजार मेंबर भी बनाए जाएंगे।
फरवरी अंत तक सभी विधानसभा हलकों में एनएसयूआई प्रधान भी नियुक्त कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई ने कैप्टन के सामने यही मांग रखी थी कि पंजाब में छात्र संगठन चुनाव शुरू करने का मुद्दा मेनिफेस्टो में रखा जाए। उन्होंने सहमति जता दी है।