फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress state president Ashok Tanwar targeted on INLD

अशोक तंवर का बड़ा हमला, इनेलो पार्टी नहीं, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, मालिकाना हक के लिए चल रहा संघर्ष

Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Updated Thu, 18 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress state president Ashok Tanwar targeted on INLD
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो

राजस्थान और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ जींद विधानसभा उपचुनाव की घोषणा नहीं होने के विरोध में कांग्रेस द्वारा धरना दिया जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी नहीं एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसमें आजकल मालिकाना हक के लिए खूनी संघर्ष चल रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश में इनेलो और भाजपा का वजूद नहीं होने के कारण चुनाव से बच रहे हैं। कांग्रेस आमजन की पार्टी होने के कारण जींद के विकास के लिए चुनाव की मांग को लेकर धरना दे रही है। तंवर ने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग से जींद में विधानसभा चुनाव नहीं करवाने के लिए पत्र लिखा है। सरकार के पास न तो उम्मीदवार हैं और न ही उनको जींद में होने वाले होने वाले विधानसभा उपचुनाव में वोट मिलते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


यही कारण है कि प्रदेश की भाजपा सरकार चुनाव से बचना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की इससे असलियत सामने आई है कि वह अब कितने दिन भाजपा के इशारों पर चलकर चुनाव करवाने से बचेगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में चुनावी माहौल है, अगर कोई सीट खाली हो जाती है तो उस पर चुनाव होना सांविधानिक है। जींद विधानसभा में उपचुनाव नहीं करवाना एक प्रकार से लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि अगर जींद में उपचुनाव नहीं करवाए गए तो कांग्रेस चुनाव आयोग के पास जाकर चुनाव करवाने की मांग करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


11 नवंबर को पुरानी अनाज मंडी में होगी कांग्रेस की परिवर्तन रैली : सैनी 
 कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि 11 नवंबर को जींद की पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस की परिवर्तन रैली होगी। जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा वर्तमान, पूर्व विधायक एवं सांसद संबोधित करेंगे। रैली के बाद जींद की राजनीति एक नई करवट लेगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैनी ने कहा कि भाजपा ने विकास के मामले जींद के साथ सौतेला व्यवहार किया है। 


आज तक विकास के नाम पर यहां पर एक भी ईंट नहीं लगी है। जींद में भाजपा अपनी हार को देखते हुए उपचुनाव की घोषणा नहीं करवा रही है। उन्होंने कहा कि जींद का जो भी विकास करवाया है, उसका सारा श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जाता है। भाजपा ने झूठे वादे करके सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन सत्ता चलाने में पूरी तरह असफल रही है। इस दौरान धर्मेंद्र ढुल, बलवान सिंह लौहान, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराज श्योराण, जगदीश कश्यप, भीम सिंह पूनिया, मनजीत सैनी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed