फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress started campaign on social media in support of CM Charanjit Singh Channi

पंजाब: सीएम चन्नी के समर्थन में कांग्रेस लामबंद, सोशल मीडिया पर ‘पंजाब चन्नी दे नाल’ अभियान शुरू किया

Fri, 21 Jan 2022 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jan 2022 10:21 PM IST
सार

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने फेसबुक पेज पर कई नेताओं के वीडियो को साझा किया है। इन वीडियो में चन्नी के खिलाफ केंद्र द्वारा साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Congress started campaign on social media in support of CM Charanjit Singh Channi
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों के चलते अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के निशाने पर आए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बचाव में अब पूरी कांग्रेस मैदान में उतर आई है। पार्टी ने मामले की चुनाव आयोग से शिकायत भी की। कई नेताओं ने सीएम के समर्थन में खुलकर बयान भी दिए हैं। अब शुक्रवार को पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी मोर्चा संभाल लिया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर ‘पंजाब चन्नी दे नाल’ (पंजाब चन्नी के साथ है) अभियान शुरू किया गया है। इसमें कहा गया है कि पूरा राज्य चरणजीत सिंह चन्नी के साथ है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब के पहले अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को सीएम चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकानों पर छापे मारते हुए दावा किया था कि उसने अवैध रेत खनन मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी जांच के तहत चन्नी के एक रिश्तेदार से लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। ईडी की तरफ से यह भी कहा गया कि तलाशी के दौरान 21 लाख रुपये से अधिक के अवैध रेत खनन दस्तावेज और संपत्ति की लेन-देन, मोबाइल फोन, सोने के अलावा 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जवाब में शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस ने एक सोशल मीडिया अभियान ‘पंजाब चन्नी दे नाल है’ शुरू किया और अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री चन्नी के समर्थन में आने वाले कई लोगों के वीडियो क्लिप पोस्ट किए हैं। दरअसल, पंजाब में विपक्षी दलों ने इस मामले में मुख्यमंत्री के साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर ले लिया है।

सभी विपक्षी दलों ने ईडी के छापे के दौरान चन्नी के भतीजे के ठिकानों से बरामद धन का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है। पंजाब भाजपा ने तो इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस को ‘घोटालेबाज कांग्रेस’ और ‘कांग्रेस चोर’ करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। छापे के बाद से आम आदमी पार्टी (आप) और शिरोमणि अकाली दल भी चन्नी पर हमलावर हैं।

उधर, पंजाब कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान के तहत पार्टी के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने एक वीडियो बयान में भाजपा पर निशाना साधते हुए पूरे घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि चन्नी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ईडी का दुरुपयोग कर रहा है।

‘ईडी के छापे अनुसूचित जाति के सीएम के खिलाफ साजिश’
अब तक पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थन करते रहे और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ हमेशा मुखर रहे कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो शुक्रवार को खुलकर मुख्यमंत्री के पक्ष में उतर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के करीबी रिश्तेदार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों को अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश करार दिया।

लंबे समय से चन्नी सरकार के खिलाफ सवाल उठाते रहे दूलो ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करके चन्नी का खुलकर बचाव किया। दूलो ने कहा कि रेत खनन के केस तो पंजाब में कई जगहों पर दर्ज हैं। जिस केस में मुख्यमंत्री के रिश्तेदार को फंसाया गया है, उसमें कई अन्य लोगों पर भी एफआईआर दर्ज है लेकिन किसी पर भी ईडी ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जानबूझकर और गलत समय पर इस तरह छापे मारे जा रहे हैं। 

दूलो ने कहा कि पंजाब में कई तरह के माफिया चल रहे हैं और इस संबंधी उन्होंने केंद्र सरकार को भी चिट्ठी लिखी थी कि पंजाब पुलिस इन माफियाओं को पकड़ने में असमर्थ है, इसलिए उनकी एजेंसियां इन पर कार्रवाई करें, लेकिन आज केवल अनुसूचित जाति को ही निशाने पर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब पंजाब में चुनाव हो रहे हैं तब ऐसे मौके पर छापे मारना सही नहीं है। केंद्र सरकार इस मामले में इतनी ही ईमानदार है तो उन सभी लोगों पर भी छापे मारे जाएं जिनके नाम खनन के केस में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed