फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress send its 28 MLA to Raipur ahead of Rajya Sabha election

Rajya Sabha Election: कांग्रेस ने हरियाणा के 28 विधायकों को भेजा रायपुर, दीपेंद्र हुड्डा बोले- अपने MLAs का ध्यान रखे भाजपा

Thu, 02 Jun 2022 07:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 07:34 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में विद्रोह रोकने के लिए सभी 31 विधायकों को गुरुवार को पांच जोड़ी कपड़ों के साथ दिल्ली तलब किया गया था। जिसमें से तीन विधायक कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी व चिरंजीव राव नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
Haryana Congress send its 28 MLA to Raipur ahead of Rajya Sabha election
कांग्रेस ने अपने 28 विधायकों को रायपुर रवाना किया। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। अंदरखाने भीतरघात के डर से 31 में से 28 विधायक रायपुर भेज दिए गए हैं। विधायक निजी विमान से रायपुर भेजे गए। अब सभी 10 जून को मतदान के दिन लौटेंगे। रायपुर भेजने से पहले केसी वेणुगोपाल ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के निवास पर विधायकों की बैठक ली।

विज्ञापन


इससे पहले सभी 31 विधायकों को गुरुवार को पांच जोड़ी कपड़ों के साथ दिल्ली तलब कर लिया गया था। तीन विधायक कुलदीप बिश्नोई, किरण चौधरी व चिरंजीव राव नहीं पहुंचे। बाकी विधायक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंच गए हैं, जहां से सभी को छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने दावा किया कि सभी विधायक एकजुट हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कोई विधायक नाराज नहीं है। मैं बीजेपी से कहना चाहता हूं कि वह अपने हरियाणा के विधायकों को सुरक्षित रखे।

विज्ञापन

जीत के लिए चाहिए 30 विधायक

कांग्रेस के विधानसभा में 31 विधायक हैं, माकन को जीतने के लिए 30 वोट चाहिए। नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई की अनुपस्थिति की स्थिति में 30 विधायक एकजुट रहते हुए वोट करते हैं तो माकन आराम से जीत जाएंगे। लेकिन, आलाकमान के पास रिपोर्ट पहुंची है कि निर्दलीय विधायक कार्तिकेय शर्मा और उनके पूर्व मंत्री पिता विनोद शर्मा कुछ कांग्रेस विधायकों को तोड़ने की फिराक में हैं। पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के ससुर हैं, इसलिए पार्टी और सतर्क हो गई है। विनोद शर्मा के कुछ कांग्रेस विधायकों के साथ बेहद घनिष्ठ संबंध हैं, उसके मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व कोई चूक नहीं करना चाहता। 

क्रॉस वोटिंग की संभावना कम, गलत निशान से रद्द होगा वोट

10 जून को राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए होने वाले मतदान में क्रॉस वोटिंग की संभावना कम है। चूंकि, भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव प्रभारी व एजेंट मौके पर मौजूद रहेंगे। विधायकों को वोट डालने से पहले उन्हें दिखानी होगी। ऐसे में प्रभारी को पता चल जाएगा कि किस विधायक ने किसे वोट दिया है। बैलट पेपर न दिखाने पर वोट रद्द हो जाएगा। इसके अलावा विधायक अगर बैलट पेपर पर गलत निशान लगाते हैं, तब भी वोट रद्द होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed