{"_id":"5e285f878ebc3e99ef4f88a0","slug":"congress-releases-a-list-of-party-s-star-campaigners-for-delhi-elections-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार प्रचारकों में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल, प्रचार करेंगे या नहीं, टिकीं सभी की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टार प्रचारकों में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल, प्रचार करेंगे या नहीं, टिकीं सभी की निगाहें
Wed, 22 Jan 2020 08:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jan 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आलाकमान ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी, जिसमें प्रमुख नेताओं के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है। इनके अलावा पंजाब के विधायक कुलजीत नागरा को भी इस सूची मे रखा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मतभेद के चलते कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू को आलाकमान ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन इस बात पर संशय है कि वे दिल्ली में पार्टी का चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे या नहीं। पंजाब में पिछले साल चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान भी पार्टी ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया था लेकिन वे प्रचार के लिए नहीं आए थे।
विज्ञापन
दरअसल, गत वर्ष जुलाई में कैबिनेट मंत्री पद छोड़ने के बाद से नवजोत सिद्धू ने पंजाब की सियासत से दूरी बना ली है। वे न तो किसी सियासी गतिविधि का हिस्सा बन रहे हैं और न ही कोई सियासी बयानबाजी ही कर रहे हैं। मीडिया से भी उन्होंने दूरी बना रखी है। इसी दौरान सिद्धू को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा तो पहले से चल रही है। वहीं पंजाब भाजपा के कई नेता यह दावा कर रहे हैं कि सिद्धू उनके संपर्क में हैं। दूसरी ओर, इस बात की भी अटकलें हैं कि राज्य में अगले विधानसभा चुनाव सिद्धू आम आदमी पार्टी से जुड़ सकते हैं। वहीं, सिद्धू अपने पत्ते नहीं खोल रहे। सिद्धू कांग्रेस के सबसे मुखर नेता रहे हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने पार्टी के लिए देशभर में प्रचार किया था।