फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Rathwar for Haryana Assembly Elections 2014

सोशल मीडिया के बाद कांग्रेस का ‘रथ वार’

Wed, 10 Sep 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 10 Sep 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
Congress Rathwar for Haryana Assembly Elections 2014

लोकसभा चुनाव में आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में प्रचार में दूसरे दलों के मुकाबले पिछड़ी कांग्रेस इस बार गलती दोहराने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ही सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित सभी आधुनिक माध्यमों से प्रचार मुहिम का श्रीगणेश कर दिया है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मंगलवार प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू किए गए अभियान को ‘रथ वार’ नाम दिया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से राज्य के सभी 21 जिलों में चलने वाली ‘विजय रथयात्रा’ के लिए रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, पार्टी की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव व सह चेयरपर्सन किरण चौधरी सहित पार्टी के अधिकतर वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभी गांवों में जाएंगे र‌थ

Congress Rathwar for Haryana Assembly Elections 2014

रथों को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ये रथ प्रदेश के सभी गांवों में जाएंगे और लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में अवगत करवाएंगे।

पिछले साढ़े नौ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जो विकास किया है, वह आज तक कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि प्रदेश की जनता एक बार फिर से विकास को चुनेगी और राज्य में कांग्रेस जीत की हैट्रिक लगाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की पूर्व यूपीए सरकार ने दस वर्ष के कार्यकाल में जो नीतियां गरीब, मजदूर, किसान और आम लोगों के लिए बनाई थी, उन्हें लेकर लोगों के बीच जाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

दागियों से खुद निपट लेगी जनता

Congress Rathwar for Haryana Assembly Elections 2014

पार्टी छोड़कर गए नेताओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वार्थ से प्रेरित होकर जो लोग गए हैं, उनसे जनता खुद ही निपट लेगी। सभी जिलों के लिए रवाना हुए रथों में बड़ी-बड़ी वीडियो स्क्रीन लगाई गई हैं। इनमें माइक सुविधा भी है। इन वीडियो स्क्रीन पर पार्टी की योजनाओं को लोगों के बीच में दिखाया जाएगा।

सभी रथों में डीवीडी भी रखी गई हैं, जिनमें रागिनी, लोकगीत व हरियाणावी संस्कृति के माध्यम से पार्टी का प्रचार किया जाएगा। पानीपत की विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री के भाषण के अलावा अन्य नेताओं के भाषण लोगों को इन रथों के माध्यम से सुनने के लिए मिलेंगे।

चैनलों के लाइव कार्यक्रम भी दिखेंगे
विजय रथों पर पार्टी ने एलईडी स्क्रीन को विभिन्न न्यूज चैनलों के साथ कनेक्ट किया है। गांवों में प्रचार के दौरान इन रथों पर विभिन्न न्यूज चैनलों पर चलने वाले मुख्यमंत्री हुड्डा के अलावा दूसरे वरिष्ठ नेताओं के लाइव भाषण भी लोगों को देखने-सुनने को मिलेंगे। इसके अलावा रथ पर खड़े होकर नेता माइक के माध्यम से गांवों में जनसभाओं को भी संबोधित कर सकेंगे। बड़े-बडे़ स्पीकर भी रथों पर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed