{"_id":"66e92daf14eb03eaf50dab53","slug":"congress-protests-against-deteriorating-law-and-order-situation-in-punjab-2024-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आप सरकार के खिलाफ लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आप सरकार के खिलाफ लगाया धरना
Tue, 17 Sep 2024 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:46 PM IST
सार
कांग्रेसियों ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना लगाया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि आप सरकार में गैंगस्टर अपना ही कानून चला रहे हैं। वह रोजाना किसी ना किसी बड़े व्यापारी को फोन लगा कर लाखों रुपये मांगते हैं। अगर कोई पैसे देने से इंकार करे तो उस पर सरेआम गोलियां चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
मोहाली में कांग्रेस का धरना
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोजाना हो रही लूटपाट व हत्या व रंगदारी के मामलों को लेकर कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जगरांव में बस स्टैंड चौक में कांग्रेसियों ने धरना लगा दिया। कांग्रेसी नेताओं ने मांग की कि कानून व्यवस्था बहाल की जाए।
विज्ञापन
कांग्रेसी पार्षद रमेश कुमार मेषी ने बताया कि पंजाब में हत्या से लेकर लूटपाट व गुंडागर्दी भगवंत मान सरकार के दौरान इस कदर बढ़ गई है कि पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार व पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। अगर कोई व्यक्ति काम से बाहर जाता है तो उसके जाने से लेकर वापस आने तक उसके परिवार वाले किसी ना किसी बहाने से उसे 10 बार फोन पूछते है कि कब तक वापस आ जाओगे। धरने में पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा काउंसिल प्रधान जतिंदरपाल राना, देहाती प्रधान नवदीप सिंह, शहरी प्रधान हरप्रीत सिंह और पार्षद अमन कपूर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर हाजिर थे।
विज्ञापन