फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress protested against Chandigarh administration in front of Tagore Theater

Chandigarh News: कांग्रेस ने टैगोर थिएटर के सामने चंडीगढ़ प्रशासन का विरोध किया

Thu, 26 Jun 2025 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Congress protested against Chandigarh administration in front of Tagore Theater
सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर के पास प्रशाशक गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस का
संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे यूटी प्रशासक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़। टैगोर थिएटर सेक्टर 18 में बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा संविधान हत्या दिवस मनाया गया। जिसमें पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इसके विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस के वार्ड नंबर 13 के पार्षद सचिन गालव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सचिन गालव ने बताया कि संविधान की हत्या 25 जून को नहीं हुई थी, संविधान की हत्या चंडीगढ़ में उस दिन हुई, जिस दिन भाजपा के नॉमिनेटेड काउंसलर अनिल मसीह ने वोटों में गड़बड़ी कर के लोकतंत्र की हत्या की थी। सचिन गालव ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन को और गवर्नर हाउस को गरीबों के लिए योजनाएं बनानी चाहिए न कि ऐसे कार्यक्रमों में शिरकत करनी चाहिए। चंडीगढ़ प्रशासन इसकी जवाबदेही तय करें कि इस कार्यक्रम में किसका पैसा खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि अगर चंडीगढ़ के टैक्स देने वालों का पैसा इसमें खर्च हुआ है तो इसकी जवाबदेही किसकी बनती है। इस प्रदर्शन के दौरान संदीप गुज्जर ने कहा की चंडीगढ़ का चंडीगढ़ प्रशासन बीजेपी के निजी प्रोग्राम में शहर के लोगो की मेहनत की कमाई का दुरुपयोग कर रहा है, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed