{"_id":"62c54851f8528c2f843a4de5","slug":"congress-protest-against-inflation-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में प्रदर्शन: मंहगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने बैरिकेड लगा रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में प्रदर्शन: मंहगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने बैरिकेड लगा रोका
Wed, 06 Jul 2022 02:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:03 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब घरेलू सिलिंडर की कीमत 400 रुपये थी और आज चंडीगढ़ में यह सिलिंडर 1062 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं को रोकती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बढ़ती महंगाई के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता गैस सिलिंडर साथ में लेकर पहंचे थे। केंद्र सरकार के विरोध में नारे लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ता पहुंचे थे। सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन से कार्यकर्ता प्रदर्शन करते सेक्टर-33 के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय की ओर जैसे ही बढ़े तो सेक्टर- 34 और 35 के लाइट प्वाइंट पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
रोके जाने के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लकी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब घरेलू सिलिंडर की कीमत 400 रुपये थी और आज चंडीगढ़ में यह सिलिंडर 1062 रुपये में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं, अब प्रति सिलिंडर रुपये 50 की बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि केंद्र सरकार महंगाई को कम करे और लोगों को राहत दे।
विज्ञापन