{"_id":"5ef98a71d04d836e9522a1b2","slug":"congress-protest-against-bjp-in-sector-17-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, काली पट्टी बांध और शर्ट उतारकर की भाजपा विरोधी नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, काली पट्टी बांध और शर्ट उतारकर की भाजपा विरोधी नारेबाजी
Mon, 29 Jun 2020 12:00 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सेक्टर-17 के प्लाजा में प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदीप छाबड़ा सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता और पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं कुछ लोगों ने शर्ट उतारकर विरोध जताया। कुछ कार्यकर्ताओं ने शव का रूप धारण कर लिया। महिलाओं के पास महिला कार्यकर्ता और पुरुषों के पास पुरुष कार्यकर्ता ने मर जाने का नाटक किया। वहीं बाकी साथियों ने विलाप किया।
बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस सामाजिक दूरी बनाने की अपील करती रही। कांग्रेस के लोग भी समाजिक दूरी का ख्याल रखकर नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। पवन कुमार बंसल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोदी सरकार पर खूब बरसे। पवन कुमार बंसल ने कहा कि देश में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से ज्यादा हो गए लेकिन विपक्ष में रहने के दौरान महंगाई पर हंगामा करने वाली भाजपा व भाजपाई अब चुप बैठे हैं।
छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में क्रूड ऑयल की कीमतें ज्यादा थीं लेकिन आज मोदी सरकार विदेश से सस्ता तेल खरीद कर जनता पर भारी टैक्स लगा रही है। एक तरफ जनता कोरोना के कारण काम-धंधा चौपट होने से परेशान है, वहीं अब महंगे तेल से भी परेशान हो रही है। कांग्रेस ने पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतें जल्द वापस लेने की मांग की। इस दौरान पूर्व मेयर सुभाष चावला, कमलेश, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र सिंह बबला, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षद, जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस के विभिन्न सेल के चेयरमैन, सेवादल सदस्य समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन