फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress protest against AAP government on deteriorating law and order situation in Punjab

पंजाब कांग्रेस का हल्ला बोल: प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 17 Sep 2024 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कांग्रेस की तरफ से पूरे राज्य में रोष प्रदर्शन किए गए। प्रदेश के हर जिले व ब्लॉक स्तर पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबारी की।

विज्ञापन
Congress protest against AAP government on deteriorating law and order situation in Punjab
सरकार के खिलाफ विरोध जताते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं जैसे लूटपाट, हत्या व रंगदारी मांगने के मामलों को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। मंगलवार को प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश की आप सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन


खन्ना में पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली की अगुवाई में पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सांसद अमर सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, रायकोट में कांग्रेस प्रभारी कामिल अमर सिंह बोपाराय की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता शामिल हुए। 
विज्ञापन




सुनाम ऊधम सिंह वाला में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के दिशानिर्देश के तहत ब्लॉक कांग्रेस ने डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना दिया और पंजाब में अमन कानून की बिगड़ी हालत के मुद्दे को लेकर आप सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगरांव में इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भगवंत मान की आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बस स्टैंड चौक में धरना लगाकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के चलते आप सरकार को 92 सीटें दी, लेकिन आप सरकार ने बदलाव ऐसा किया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। इसी का नतीजा है कि पंजाब के लोगों का घरों से निकलाना मुश्किल हो गया। 


पठानकोट के वाल्मीकि चौक पास धरने पर बैठे कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार व प्रशासन को कोसा। पूर्व विधायक अमित विज, नगर निगम मेयर पठानकोट पन्ना लाल भाटिया, सीनियर कांग्रेसी नेता आशीष विज समेत कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में मान सरकार कानून व्यवस्था बहाल करे। कहा कि पंजाब में हत्या से लेकर लूटपाट व गुंडागर्दी भगवंत मान सरकार के दौरान इस कदर बढ़ गई है कि पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed