फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress played plates in protest against increasing water rates

पानी की दरें बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस ने बजाईं थालियां

Mon, 04 Jan 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Congress played plates in protest against increasing water rates
चंडीगढ़। पानी की दरों में वृद्धि के अलावा रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, बिजली के दामों में वृद्धि के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने शहर के कई भागों में तालियां और थालियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की गई। इन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के कई भागों में तालियां और थालियां बजाईं। वहीं पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों के दामों में बढ़ोतरी करके जनता की जेब में डाका डाला जा रहा है। भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए थे, सभी हवा-हवाई हो चुके हैं। किसान, मजदूर, युवा, कर्मचारी सब सड़कों पर अपने हक की आवाज उठा रहे है3। देश के प्रधानमंत्री लोगों की आवाज न सुनकर चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। शहर में बिजली-पानी के बेहताशा बढ़े दामों से हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

यहां बजीं थालियां और तालियां
प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि मलोया, मौलीजागरां, बापूधाम, रामदरबार, मलोया पुनर्वास कॉलोनी, डड्डूमाजरा, सेक्टर-19, 20, 25, 26, 27, 29, 34, 35, 49, गांव बहलाना, किशनगढ़ सहित अन्य गांवों में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़कों, गली मोहल्लों में बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसे जनता का भी भरपूर साथ मिला। छाबड़ा ने कहा कि शहर की इन बातों की अब कोई जवाबदेही नहीं है, सांसद का पता नहीं है। बीजेपी अध्यक्ष को मेयर बनने की जद्दोजहद ज्यादा जरूरी है। आर्थिक बदहाली से जूझ रहे नगर निगम की चिंता नहीं है। ऐसे में नगर निगम में ताले लगने की नौबत आ गई है। जनता सब समझ चुकी है और उसे निगम चुनाव का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीमाजरा में ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी
मनीमाजरा। इलाके में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय भजनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ताली व थाली बजाकर राणा की हवेली, लाइब्रेरी के सामने चौराहे में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पानी, बिजली, डीजल आदि के दाम बढ़ाने का विरोध करती है। प्रदर्शन में सुरजीत ढिल्लों, रामेश्वर गिरि, संजीव गाबा , शाम सिंह, बुआ सिंह, मलकीत सिंह, फतेह सिंह, रईस अहमद, ताज मोहम्मद, वसीम मोहम्मद, मतलूब जलदानी, आरपी शर्मा, सतीश कुमार, नेतराम, शमशाद बानो, कुलवंत जग्गा, हरजीत सोनी, फहमीद अली, शमीम अहमद, उजागर खान, काका खान, जलील अहमद कसार, धर्म सिंह, लखविंदर सिंह, कमल गांधी, हाजी सादिक मोहम्मद, सलीम खान, काला, आरिफ, कश्मीरा सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed