फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress outline ready to corner the government

Chandigarh News: सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की रूपरेखा तैयार, 3 दिसंबर से 7 जनवरी तक के कार्यक्रम तय

Thu, 16 Nov 2023 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Congress outline ready to corner the government
इसराना में होने वाली जन आक्रोश रैली में ताकत झोंकेगी कांग्रेस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार को घेरने के लिए हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। साथ ही 3 दिसंबर से लेकर 7 जनवरी 2024 तक के कार्यक्रम और रैलियों की तिथि भी तय कर दी है। वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा की अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी द्वारा यह शेड्यूल जारी किया गया है। फैसला लिया गया है कि 3 दिसंबर को इसराना में पार्टी की जन आक्रोश रैली होगी। इसके बाद 10 दिसंबर को पानीपत में जनसंपर्क अभियान चलेगा। इसके बाद, 17 दिसंबर को सिरसा में किसान मजदूर जन आक्रोश रैली की जाएगी। 24 दिसंबर को होडल और 7 जनवरी को लाडवा में जन आक्रोश रैली होगी।
2024 में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कमेटी का गठन कर रखा है। यह कमेटी आगामी एक माह पहले तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करती है और सभी सदस्यों के साथ बैठक करके फील्ड के कार्यक्रम तय करती है। संगठन की सूची फाइनल नहीं होने के चलते जहां कार्यकर्ताओं में मायूसी है, वहीं कांग्रेस इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार पर हमले की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस के कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ तमाम पार्टी विधायक व वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। रणनीति के तहत विपक्ष आपके समक्ष, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, जन मिलन समारोह के समानांतर जन आक्रोश रैलियों का कार्यक्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

कांग्रेस चुनावी मोड में कार्य कर रही है और सत्ताधारी भाजपा- जजपा पूरी तरह निष्क्रिय है। कांग्रेस आने वाली सरकार का नेतृत्व करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। जनसंपर्क अभियानों के जरिए कांग्रेस को अलग-अलग इलाकों और जनता की समस्याओं के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी मिलती है। सरकार बनने पर कांग्रेस इन तमाम समस्याओं को दूर करेगी और जनता की अपेक्षाओं के तहत कार्य करेगी।
-अशोक अरोड़ा, अध्यक्ष, कार्यक्रम कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed