फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress not join modi yoga class, modi yoga class in chandigarh, modi chandigarh visit, yoga day

कांग्रेस का बड़ा ऐलान, मोदी की योग क्लास ज्वॉइन नहीं करेंगे

Sat, 04 Jun 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
congress not join modi yoga class, modi yoga class in chandigarh, modi chandigarh visit, yoga day
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
21 जून को होने वाले योग दिवस पर कांग्रेस अपना अलग कार्यक्रम करेगी। पार्टी का कोई भी पार्षद और नेता भाजपा के कार्यक्रम में मोदी के साथ योग नहीं करेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस अलग कार्यक्रम करने की योजना तैयार कर रही है। शुक्रवार को योग दिवस पर भाग लेने के लिए मेयर अरुण सूद ने सभी पार्षदों को आवेदन के लिए निगम में बुलाया लेकिन कांग्रेस, अकाली और बसपा का कोई पार्षद नहीं आया।

मनोनीत में से भी सिर्फ डॉ. शगुफ्ता प्रवीण ने ही भाग लिया। जबकि भाजपा में से भी सिर्फ चार पार्षद फॉर्म भरने निगम पहुंचे। जिनमें पूर्व मेयर राज बाला मलिक, राजेंद्र कौर रत्तू, आशा जसवाल और राजेश गुप्ता का नाम शामिल है। मेयर अरुण सूद का कहना है कि सभी पार्षदों को आवेदन के लिए बुलाया था। लेकिन कई पार्षदों ने पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। इसलिए सभी पार्षद नहीं आए। उनका कहना है कि शनिवार को फिर से योग दिवस में भाग लेने के लिए सभी पार्षदों से बात की जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि वह योग दिवस के खिलाफ नहीं है। लेकिन योग दिवस की बजाय पीएम के प्रचार के लिए जिस तरह से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं वह उसके खिलाफ हैं। उनका कहना है कि 21 जून से पहले पार्टी अपने स्तर पर भी योग कार्यक्रम की योजना तैयार कर रही है। जबकि मोदी के साथ कोई भी पार्षद और सीनियर नेता भाग नहीं लेगा। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए जबरदस्ती स्कूल और कॉलेज के बच्चों को लाने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed