बिहार चुनाव में महागठबंधन पर कांग्रेस प्रवक्ता के बड़े बोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों का ऐलान होते ही बिहार की सियासत में घमासान शुरू हो गया है। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने निशाना साधा तो सब सन्न रह गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा बन कर कांग्रेस कड़वा घूंट पी कर कुर्बानी दे रही है।
राजकीय कॉलेज आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए कांग्रेस ने 40 सीटों पर समझौता किया है। यह कड़वा घूंट है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 15 माह के कार्यकाल के दौरान देश पर दो बड़े आंतकी हमलों के अलावा 870 बार युद्ध विराम टूट चुका है।
आए दिन भारतीय सैनिकों के शव कफन में लिपट कर वापस आ रहे हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तान को आंख दिखाकर बात करने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री अब इस पर अपने देश की जनता के सामने ही एक शब्द नहीं बोल पा रहे हैं।
अनुभव नहीं, इसलिए मोदी देते हवा-हवाई जवाब
सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार सांसद बन कर लोकसभा में पहुंचे हैं। शायद इसी अनुभवहीनता के कारण विपक्ष द्वारा संसद में उठाए जाने वाले सवालों का जवाब संसद से बाहर हवा-हवाई तरीके से देते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अन्य राजनीतिक दलों व देश की जनता के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण बिल पर सरकार को बैकफुट लाकर खड़ा कर दिया,उसी प्रकार से दिल्ली के रामलीला ग्राऊंड में किसानों की खराब फैसलों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग को लेकर किसान खेत मजदूर सम्मान रैली कर सरकार को मजबूर किया जाएगा।