फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Sukhpal Singh Khaira met Navjot Singh Sidhu in Amritsar

Amritsar News: नवजोत सिद्धू से मिले कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा, पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

Sun, 09 Apr 2023 10:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Apr 2023 10:31 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट के नेता आरोप लगाते रहे हैं कि सिद्धू ने पार्टी का काफी नुकसान किया है और पार्टी में गुटबाजी पैदा की है। इसी के चलते बहुत सारे कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू से दूरी बना रखी है।

विज्ञापन
Congress MLA Sukhpal Singh Khaira met Navjot Singh Sidhu in Amritsar
नवजोत सिंह सिद्धू और सुखपाल सिंह खैरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जेल से रिहा होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू से पंजाब कांग्रेस के कई नेताओं ने दूरी बना रखी है। मगर इस बीच कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा रविवार को सिद्धू से मिलने अमृतसर पहुंचे। उन्होंने सिद्धू के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा की। मुलाकात के बाद खैरा ने कहा कि मुलाकात के दौरान पंजाब के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गहनता से बातचीत हुई। रोडरेज मामले में सजा काटने के बाद जेल से बाहर आए सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई अन्य नेताओं से मुलाकात की लेकिन सुखपाल सिंह खैरा पंजाब कांग्रेस के पहले विधायक हैं, जिन्होंने सिद्धू के घर जाकर मुलाकात की। 

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग या अन्य किसी भी बड़े नेता ने सिद्धू से बातचीत नहीं की है। हालांकि, रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई अन्य नेताओं के बयान जरूर मीडिया में आए हैं। पंजाब कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुट के नेता आरोप लगाते रहे हैं कि सिद्धू ने पार्टी का काफी नुकसान किया है और पार्टी में गुटबाजी पैदा की है। इसी के चलते बहुत सारे कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू से दूरी बना रखी है।
विज्ञापन


अमृतसर के कई नेताओं ने भी बनाई दूरी
शनिवार को अमृतसर पहुंचने पर सिद्धू के स्वागत समारोह में जिले का कोई वरिष्ठ नेता नहीं पहुंचा था। सांसद गुरजीत सिंह औजला भी नदारद रहे। कहा जाता है कि दूसरी बार औजला को अमृतसर से लोकसभा की टिकट दिलवाने में सिद्धू की भूमिका अहम थी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्विनी कुमार पप्पू भी नहीं दिखाई दिए, जबकि पप्पू को जिला कांग्रेस शहरी का अध्यक्ष सिद्धू ने ही बनाया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी भी दूर ही रहे। पांच पार्षदों में से केवल चार ही स्वागत समारोह में पहुंचे। अमृतसर नॉर्थ से पूर्व विधायक सुनील दत्ती स्वागत करने जरूर पहुंचे। सिद्धू के करीबी और जौड़ा फाटक रेलवे हादसे के मुख्य आरोपी मिट्ठू मदान भी अभी तक सिद्धू से दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed