फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Rana Gurjeet Singh Nephew Joined AAP in presence of CM Bhagwant Mann

कांग्रेस को झटका: विधायक राणा गुरजीत के भतीजे AAP में शामिल, CM मान ने पार्टी में किया स्वागत

Fri, 28 Apr 2023 07:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस नेता का लोगों को पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने पर सीएम ने कहा कि जिस नेता ने पैसे बांटे हैं, उनका काम रहा है... लोगों को पैसा बांट कर वोट हासिल करना लेकिन अब यह बीते दिन की बात हो गई है।

विज्ञापन
Congress MLA Rana Gurjeet Singh Nephew Joined AAP in presence of CM Bhagwant Mann
विधायक राणा गुरजीत के भतीजे हरदीप सिंह राणा को आप में शामिल करवाते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। शुक्रवार को सीएम भगवंत की अगुवाई में कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत सिंह के भतीजे हरदीप राणा अपने कई समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और पार्षद भी आप में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी के करीबी रहे कांग्रेस नेता राजेश पदम ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। उन्हें जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने पार्टी में शामिल करवाया। राजेश पदम को राजिंदर बेरी का करीबी माना जाता है।

विज्ञापन


कांग्रेस जो मर्जी लालच दे, लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं: सीएम मान
जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस नेता का लोगों को पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने पर सीएम ने कहा कि जिस नेता ने पैसे बांटे हैं, उनका काम रहा है... लोगों को पैसा बांट कर वोट हासिल करना लेकिन अब यह बीते दिन की बात हो गई है। लोग अपने अधिकारों को समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो मर्जी लालच दे, लोग उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। लोग हमारा काम देख रहे हैं। आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी ही जालंधर उपचुनाव जीतेगा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, जेल भेजेंगे
भरत इंद्र सिंह चहल की प्रापर्टी की पैमाइश किए जाने के मामले में सीएम मान ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जेल भेजा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि भ्रष्ट नेताओं की सूची तैयार है। एक-एक कर सब जांच के दायरे में लाए जाएंगे। यही नहीं उनकी भ्रष्ट कमाई से बनी संपत्तियों को कुर्क कर उसे नीलाम कर पैसा सरकार के खजाने में डाला जाएगा। जो जनता के भले और विकास पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद मोहमद सद्दीक से मिले सीएम
कांग्रेस सांसद मोहम्मद सददीक सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे। जैसे ही सीएम मान की सर्किट हाउस में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हुई। वे सीएम मान से मिले तो वहां लोगों को हैरानी हुई। बाद में बताया गया कि मोहम्मद सद्दीक एक शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed