पंजाब डीजीपी पर कांग्रेस विधायक के गंभीर आरोप: कहा- दुष्कर्म के आरोपी को अपनी गाड़ी में घूमा रहे, सुरक्षा एजेंसी से जांच की मांग की
कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा कि डीजीपी दुष्कर्म के आरोपी को अपनी गाड़ी में लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच सुरक्षा एजेंसी से कराने की मांग उठाई और कहा कि अगर मेरे परिवार को नुकसान पहुंचा तो डीजीपी जिम्मेदार होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के आरोपी वीपी सिंह को पुलिस की ओर से कथित तौर पर क्लीन चिट दिए जाने की भनक लगने पर मंगलवार को कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी अपने समर्थकों संग एसएसपी हरमनदीप सिंह के ऑफिस पहुंचे। पिंकी ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म के आरोपी वीपी सिंह को पंजाब के नए डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपध्याय अपनी गाड़ी में बैठाकर घूम रहे हैं। उक्त आरोपी की निचली अदालत, हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज हो चुकी है, ये पीओ (भगोड़ा) घोषित है। पिंकी ने कहा कि उनके परिवार को नुकसान पहुंचने पर डीजीपी जिम्मेदार होंगे।
विधायक परमिंदर सिंह पिंकी मंगलवार सुबह अपने समर्थको संग एसएसपी ऑफिस पहुंचे और बंद कमरे में एसएसपी से बातचीत की। एसएसपी से बातचीत करने के बाद पिंकी ने पत्रकारों से कहा कि दुष्कर्म के मामले में पीओ घोषित आरोपी वीपी सिंह को डीजीपी अपनी गाड़ी में बैठाकर घूम रहे हैं। उक्त आरोपी को फिरोजपुर में भी देखा गया है लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है।
आरोपी को डीजीपी का समर्थन है। पिंकी ने कहा कि उनके परिवार को उक्त आरोपी से नुकसान पहुंचता है तो डीजीपी जिम्मेदार होंगे। इस बारे में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बातचीत कर रहे हैं। आरोपी की जमानत निचली अदालत, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से भी खारिज हो चुकी है। पिंकी ने मांग की है कि डीजीपी के साथ आरोपी के घूमने की किसी सुरक्षा एजेंसी से जांच करवाई जाए।
सियासी जानकारों के मुताबिक वीपी सिंह का राष्ट्रीय स्तरीय एक प्रभावी राजनीतिक पार्टी की ओर से फिरोजपुर शहरी हलके की सीट से उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा था। उसी दौरान एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। यही नहीं इसकी और महिला के बीच हुई बातचीत की एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। उसके बाद थाना कुलगढ़ी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर इसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। तभी से आरोपी फिरोजपुर से फरार है।