पंजाब: विधायक परगट सिंह ने लगाए सनसनीखेज आरोप, कैप्टन अमरिंदर सिंह पर साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कोटकपूरा गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद से कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार सवालों में घिर रहे हैं। नवजोत सिद्धू और विधायक परगट सिंह कैप्टन के खिलाफ काफी मुखर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के विधायक परगट सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। सोमवार को विधायक परगट सिंह ने कहा कि उन्हें सीएम के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू ने फोन किया और कैप्टन का नाम लेकर धमकी दी। संधू ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन्होंने मेरे दस्तावेज इकट्ठे कर लिए हैं और अब कार्रवाई की जाएगी।
Punjab | I got a call from Captain Sandeep Sandhu. Sandhu said that he called me to deliver a message of CM Amarinder Singh. He delivered me a threatening message. Amarinder Singh has said that they've collected my documents or ab mujhe thoka jyega: Congress MLA Pargat Singh pic.twitter.com/8r9m8W4sDi
— ANI (@ANI) May 17, 2021
इससे पहले रविवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सरकार पर सवाल खड़े किए । उन्होंने ट्वीट किया कि 'उचित को जान के उस पर अमल ना करना कायरता का आभास है।' एक अन्य ट्वीट पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुलिस रोजाना हजारों मामले सुलझाती है। किसी जांच आयोग और एसआईटी की कोई जरूरत नहीं होती है। मैंने कई बार बेअदबी, बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड के पीछे बादल की भूमिका का विस्तार से जिक्र किया।
कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने इससे पहले कैप्टन को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने बारे में सर्वे करवा लें, उन्हें खुद ही पता चल जाएगा कि पंजाब में कांग्रेस आज कहां खड़ी है। परगट ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की साख बहुत अच्छी नहीं रही है।
उन्होंने कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट के फैसले को राज्य सरकार की कमजोरी करार दिया। बाद में प्रेस कांफ्रेंस करके परगट सिंह ने कहा था कि उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री को साफ कर दिया है कि आज हालात लीपापोती वाले नहीं रह गए हैं। सरकार को कुछ करके दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लीपापोती में उलझी रही तो अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सरकार को जल्द बेअदबी और गोलीकांड के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कदम उठाने होंगे।