फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Amrinder Singh Raja Warring Manipulated Hanuman Chalisa Wordings

हनुमान चालीसा की पंक्तियों से छेड़छाड़, विवाद में फंसे कांग्रेस विधायक राजा वडिंग...शिकायत दर्ज

Sun, 30 Dec 2018 11:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 30 Dec 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Amrinder Singh Raja Warring Manipulated Hanuman Chalisa Wordings
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
हनुमान चालीसा की पंक्तियों से छेड़छाड़ कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। इसे लेकर कांग्रेसी विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विवादों में घिर गए हैं। वडिंग पंजाब में बठिंडा के गिद्डबाहा से विधायक हैं। मामले को लेकर हिंदू संगठनों में कांग्रेसी विधायक के खिलाफ काफी रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि कांग्रेसी विधायक की ओर से हनुमान चालीसा के साथ छेड़छाड़ कर पंक्तियां बदलकर जो पोस्ट डाली गई है, वो 23 दिसंबर की है। लेकिन पोस्ट सामने आने पर हिंदू संगठनों और अकाली भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस सरकार और विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


इस संबंधी शिव सेना हिंदू के नेता सुशील जिंदल ने कहा कि अगर कांग्रेसी विधायक ने हिंदू धर्म से जल्द माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी का कहना है कि कांग्रेसी विधायक ने पहले भी हिंदू धर्म का अपमान किया था। अब हनुमान चालीसा से छेड़छाड़ करने का मामला अति गंभीर है। वह पुलिस प्रशासन और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमानजी भाजपा से रूठकर कांग्रेस में शामिल हुए: डॉ. राजकुमार

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधायक राजा वडि़ंग की ओर से हनुमान चालीसा का स्वरूप ट्विटर पर गलत ढंग से पोस्ट करने के बाद विधायक डॉ. राजकुमार ने भी विवादित बयान दिया है। डॉ. राजकुमार ने कहा की भगवान हनुमान भाजपा से रूठकर अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

डॉ. राजकुमार को राजा वडि़ंग की विवादित टिप्पणी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा की हनुमानजी विश्व गुरु है। उनके बारे में किसी को भी गलत टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ हनुमान जी को दलित बता रहे हैं। कोई भाजपा नेता उन्हें मुसलमान बता रहा है। इसी टिप्पणियों से नाराज होकर हनुमान जी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

विधायक राजा वडिंग के खिलाफ पुलिस को शिकायत
हनुमान चालीसा की शब्दावली से छेड़छाड़ कर उसको सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में कांग्रेस के विधायक अमरिंदर राजा वड़िंग के खिलाफ जालंधर में भाजपा नेताओं ने बस्ती बावा खेल थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत बीजेपी के मानवाधिकार सैल के पूर्व प्रधान प्रदीप खुल्लर ने थाना बस्ती बावी खेल में करवाई है। खुल्लर ने कहा कि राजा वड़िंग ने हनुमान चलीसा की शब्दावली को बदलकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। राजा वड़िंग ने हनुमान चालिया की लाइनों से छेड़छाड़ कर उसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed