फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Minister Navjot Sidhu Tweet Against Hindu Yuva Vahini President Tarun Singh Statement

हिंदू युवा वाहिनी की धमकी पर नवजोत सिद्धू का ट्वीट, बोले- यह लोकतंत्र नहीं, डंडा और गुंडा तंत्र है

Sat, 08 Dec 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Dec 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Congress Minister Navjot Sidhu Tweet Against Hindu Yuva Vahini President Tarun Singh Statement
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष तरुण सिंह की धमकी पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंद्धू ने ट्वीट करके अपने चिरपरिचित अंदाज में जवाब दिया। सिद्धू ने कहा- डरपोक अपनी मौत से पहले कई बार मरते हैं, लेकिन बहादुर मौत का स्वाद एक बार ही चखते हैं। मैं उस जगह पर रहता हूं, जहां मन में डर नहीं होता और सिर ऊंचा रहता है। डर मुझे डराता नहीं है और मुझे अपने आप पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन


मुझे भारत के लोकतंत्र और संविधान की अजेय भावना में पूरा विश्वास है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित हिंदू युवा वाहिनी ने ट्वीट के जरिये एलान किया है कि नवजोत सिंह सिद्धू का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा। इस संगठन ने सिद्धू पर मुख्यमंत्री योगी को अपशब्द कहे जाने का आरोप लगाया है। संगठन के आगरा यूनिट के अध्यक्ष तरुण सिंह ने सिद्धू के शहर आने पर टुकड़े-टुकड़े करने की चेतावनी तक दी है।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी की धमकी के बाद सिद्धू ने कहा- इससे पता चलता है कि पीएम मोदी एंड कंपनी गौरी लंकेश जैसे लोगों की आवाज धमकाकर, डराकर या जेल भेजकर लोकतंत्र की भावना की हत्या कर रही है। सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि कन्हैया कुमार जैसे लोगों द्वारा उठाए जा रहे सवालों की वैद्यता को विफल किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के बजाय डंडा तंत्र और गुंडा तंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नवजोत सिद्धू ने राजस्थान में एक चुनाव रैली में भाषण के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी पर हमला बोला था। सिद्धू ने कहा था कि ‘चौकीदार तो चोर था, उसका कुत्ता भी चोर से मिल गया और योगी सबसे बड़ा भोगी है।’ इसी बयान के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी की प्रतिक्रिया आई और उस पर नवजोत सिद्धू ने ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed