फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress met on the streets, people were upset

कांग्रेसियों का चक्का जाम, बाजवा गरजे

Fri, 17 Jan 2014 09:25 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Fri, 17 Jan 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
Congress met on the streets, people were upset
जिला कांग्रेस की ओर से राज्य सरकार के खिलाफ लांडरां टी-प्वाइंट पर चक्का जाम किया गया। करीब दो घंटे तक कांग्रेसियों ने सड़क को रोके रखा। इससे लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ी।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। हालांकि, पुलिस ने धरने से पहले ही ट्रैफिक को विभिन्न जगह से डायवर्ट कर दिया था। इसके बाद भी लोगों को समस्या उठानी पड़ी।
विज्ञापन


पांच मिनट के रास्ते के लिए लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ा। वहीं, मामले पर नजर रखने के लिए पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी लांडरां टी प्वाइंट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने 12 बजे से ही लांडरां टी-प्वाइंट पर जाम लगा दिया था। प्रदेश कांग्रेस प्रधान डेढ़ बजे के करीब पहुंचे। वह यहां पर करीब आधे घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

वहीं, कांग्रेसी वर्करों का दिल जीतने की कोशिश की। इससे पहले सुबह सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक बलबीर सिंह सिद्धू अपने समर्थकों सहित धरना स्थल पर पहुंचे थे।

उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। धरने में कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान रजिंदर राणा, पूर्व पार्षद रिश्व जैन, अमरीक सोमल, प्रदीप गौड़, हरकेश चंद शर्मा, ठेकेदार मोहन सिंह बठलाना, अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, एचएस रियाड़, एसडी शर्मा, गौरव जैन, गुरविंदर सिंह मजात, जगरूप सिंह, मनींदर मनी, अमनदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में मोहाली शहर व आसपास के गंाव के पंच सरपंच व गांव निवासी मौजूद थे।

एक भाई अस्पताल में, दूसरा जाम में फंसा
इस मौके रविदंर सैनी मोहाली निवासी अपने परिवार सहित पटियाला जा रहे थे। जैसे ही वह लांडरा टी-प्वाइंट पर पहुंचेे। कांग्रेसी समर्थकों ने रास्ता रोक दिया। उसकी दलील थी कि मेरा भाई अस्पताल में भर्ती है।

उसकी हालत नाजुक है। उसे वहां से जाने दो, लेकिन कांग्रेसी उनकी एक भी दलील सुनने को तैयार नहीं थे। इसी बीच उनकी समर्थकों से बहस हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई।

परिवार वाले भी समर्थकों से अपील करते रहे। लेकिन बाद में जैसे ही मामले पर मीडिया की नजर पड़ी। उन्होंने दोनों पक्षों को शांत किया। साथ ही कार वाले को वहां से निकलने में सहयोग किया।


एंबुलेंस भी फंसी जाम
धरने में एंबुलेंस को गुजरने में भी समस्या आई। पहले तो पुलिस व कांग्रेस समर्थकों ने एंबुलेंसों को रोक दिया। लेकिन, जैसे ही इस पर बड़े लोगों की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत एबुलेंसों को बहा से निकाला। इसके अलावा सीटीयू की बस भी जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed