फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress meeting in Delhi for Jind bypoll

जींद उपचुनावः कांग्रेस में टिकट के लिए दांव पेंच शुरू, हुड्डा-तंवर खेमा दिल्ली में डटा

Tue, 08 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 08 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Congress meeting in Delhi for Jind bypoll
हुड्डा और तंवर

हरियाणा में पड़ रही कड़ाके की ठंड में जींद उपचुनाव ने गरमाहट पैदा की हुई है। नामांकन में सिर्फ तीन दिन बचे हैं और अभी किसी भी प्रमुख दल ने अपने उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किए हैं। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा एक-दूसरे के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा प्रमुख दावेदारों के नाम का पैनल बनाकर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री राम लाल को भेज चुकी है, जबकि कांग्रेस में टिकट के लिए हुड्डा-तंवर खेमे में जोर आजमाइश चल रही है। 

विज्ञापन


भाजपा भी प्रत्याशी की घोषणा एक-दो दिन में करने की तैयारी में है, जबकि कांग्रेस के नौ जनवरी को उम्मीदवार घोषित करने की संभावना है। कांग्रेस की एक बैठक दिल्ली में जींद उपचुनाव के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में हो चुकी है। अपने-अपने समर्थकों को टिकट दिलाने के लिए हुड्डा व तंवर खेमा दिल्ली में डेरा डाले हुए है। 
विज्ञापन


टिकट तय करने में एआईसीसी मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की भी अहम भूमिका रहने वाली है, चूंकि वह राहुल गांधी के करीबियों में शामिल हैं। उधर, भाजपा में टिकट को लेकर अनेक अटकलें चल रही हैं। सोनीपत से भाजपा सांसद रमेश कौशिक का नाम भी टिकट की दौड़ में बताया जा रहा है, जबकि पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा भी टिकट की दौड़ में बने हुए हैं। अगर कृष्ण को भाजपा से टिकट नहीं मिलता है तो कांग्रेस भी उन पर दांव खेल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में सभी प्रकोष्ठों की बैठक लेंगे तंवर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर मंगलवार को सोनीपत में पार्टी के सभी विभागों व प्रकोष्ठों की बैठक लेकर रणनीति को अंतिम रूप देंगे। दस जनवरी से वह जींद में डेरा डालने जा रहे हैं। पार्टी का वार रूम तैयार हो चुका है। तंवर ने जींद उपचुनाव को पार्टी और अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। तंवर खेमे से बालमुकुंद शर्मा, प्रमोद सहवाग और रघुबीर भारद्वाज टिकट के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।

 हुड्डा खेमे से बलजीत सिंह रेढू, अंशुल सिंगला और रणदीप सिंह सुरजेवाला खेमे से सुधीर गौतम टिकट की लाइन में हैं। कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री व कलायत से आजाद विधायक जयप्रकाश जेपी के बेटे विकास को भी लड़ाने पर विचार कर रही है। कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन कुलदीप सोनी ने बताया कि मंगलवार को सोनीपत के कुबेर होटल में सभी 30 प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजक 300-300 कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष से जींद उपचुनाव पर चर्चा करेंगे।

चर्चा के बाद सभी की ड्यूटी जींद में लगाई जाएगी। कम से कम दस हजार पार्टी कार्यकर्ता जींद के चुनाव मैदान में प्रचार करने उतरेंगे। प्रदेश अध्यक्ष 10 जनवरी के बाद जींद में साइकिल से चुनाव प्रचार करेंगे और 28 जनवरी तक जींद में ही रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed