{"_id":"9748d5750a4cc2d787351cce442401e8","slug":"congress-may-take-action-against-jagmeet-brar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमीत बराड़ पर कार्रवाई को तैयार कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमीत बराड़ पर कार्रवाई को तैयार कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Aug 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ विवादास्पद बयान देने वाले जगमीत बराड़ पर फैसला एक-दो दिन में कर लिया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी शकील अहमद ने यह संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
शकील ने कहा कि बराड़ की ओर से पहले भेजा गया जवाब आधा-अधूरा मिला था। इसके बाद उन्हें पूरा जवाब भेजने को कहा गया था। बुधवार को उनका पूरा जवाब मिल गया है। इसका आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
एक-दो दिन में इस पर फैसला किया जाएगा। एक तरफ पार्टी बराड़ के जवाब के आकलन में लगी हुई है। दूसरी तरफ, बराड़ एक केबाद एक बम फोड़ रहे हैं।
पहले दिए बयान पर विवाद अभी ठंडा नहीं हुआ था कि मंगलवार को उन्होंने एक और विवादास्पद बयान दे दिया। बराड़ ने अब कहा है कि पार्टी में आम वर्कर की हालत लावारिस कुत्ते जैसी है।
विज्ञापन
इससे पहले भी वह कथित तौर पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दो साल की छुट्टी पर जाने की सलाह दे चुके हैं।
बराड़ ने यह भी कहा था कि डॉ. मनमोहन सिंह की जगह प्रणव मुखर्जी जैसे नेता को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए था।