Haryana Election: महिलाओं को हर माह दो हजार...गरीबों को सौ गज जमीन; जानें कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्या
हरियाणा में कांग्रेस ने सात पक्के वादे किए हैं। इस बार कांग्रेस ने घोषणा पत्र को 2 फेज में तैयार किया है। एक फेज में 15 गारंटियां शामिल की गई हैं। दूसरे चरण का घोषणा पत्र चंडीगढ़ में जारी होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में ‘सात वादे, पक्के इरादे’ के तहत ये सात गारंटियां जारी कीं। इनमें महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, गरीबों और किसानों का खास ख्याल रखा गया है।
संकल्प पत्र में हिमाचल सरकार की तर्ज पर 18 से 60 साल तक महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी व फसल खराबे पर तुरंत मुआवजा, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जाति आधारित सर्वेक्षण के साथ-साथ ओबीसी की क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख तक करने और 25 लाख तक मुफ्त इलाज देने का वादा किया है। घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपये की मासिक पेंशन, कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) देने का वादा किया है।
#WATCH | Congress President Mallikarjun Kharge releases party's guarantees as part of the party's manifesto for Haryana Assembly elections at AICC headquarters, in Delhi
विज्ञापन विज्ञापन
Congress General Secretary KC Venugopal, former Haryana CM Bhupinder Singh Hooda, Haryana Congress chief Udai… pic.twitter.com/SGhreB1bLr — ANI (@ANI) September 18, 2024
खरगे ने कहा कि पार्टी का पूरा घोषणा पत्र बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें सर्भी वर्गों के वादों और कामों का ब्योरा होगा। इसके अलावा सरकारी विभागों में खाली पड़े 2 लाख पदों पर कांग्रेस की ओर से भर्ती विधान के तहत पक्की भर्तियां करने का वादा किया गया है। गारंटियों के साथ-साथ कांग्रेस ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य भी खुद के सामने रखा है। इस समय प्रदेश के 16 जिले नशे की चपेट हैं। इस मौके पर पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत, प्रताप सिंह बाजवा, अजय माकन, घोषणा पत्र समिति की चेयरपर्सन गीता भुक्कल और पवन खेड़ा भी मौजूद रहे।
हमने हर वादा पूरा किया
कांग्रेस अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले हमारी सरकार ने 2005 और 2009 में जो घोषणापत्र जारी किया था, उसके हर वादे को पूरा किया और उससे भी आगे बढ़कर काम किए। भविष्य में भी कांग्रेस सरकार अपने हर वादे को पूरा करेगी। जबकि भाजपा ने आज तक अपने 2014 के घोषणापत्र को अमलीजामा नहीं पहनाया है। -भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा।
कांग्रेस के वादे
- सभी महिलाओं (18-60 आयु) को 2000 रुपये प्रति माह
- 500 रुपये में गैस सिलेंडर
- बुजुर्गों, दिव्यांगों व विधवाओं को 6000 पेंशन
- कर्मचारियों को ओपीएस
- सरकारी विभागों में 2 लाख पक्की भर्तियां
- हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी
- तस्करों पर लगेगी नकेल
- 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज (चिरंजीवी योजना)
- 300 यूनिट मुफ्त बिजली
- 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व पक्का मकान देने की योजना
- किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी
- किसानों को तुरंत मुआवजे का प्रावधान
- ओबीसी की क्रीमी लेयर सीमा बढ़ाकर 10 लाख
- जातिगत सर्वे करवाया जाएगा
कांग्रेस ने किए चार नए वादे
- 18 से 60 साल तक की महिलाओं को प्रतिमाह 2 हजार रुपये
- एमएमपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी
- प्रदेश में जातिगत जनसंख्या सर्वेक्षण
- सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) देने का वादा
इन पुरानी योजनाओं में की बढ़ोतरी
दोगुनी बुढ़ापा पेंशन : पहले से प्रदेश में 3 हजार रुपये पेंशन दी जा रही है, कांग्रेस ने इसे दोगुना करने का वादा किया है।
ओबीसी की क्रीमीलेयर 10 लाख : भाजपा सरकार ओबीसी की क्रीमीलेयर 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर चुकी है। कांग्रेस ने इसे 2 लाख बढ़ाकर 10 लाख करने का वादा किया है।सस्ता गैस सिलिंडर : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीज पर बीपीएल परिवारों के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर देने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया है।
मुफ्त इलाज : प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज हो रहा है। कांग्रेस ने इस राशि को 5 गुना बढ़ाकर 25 लाख किया है।300 यूनिट बिजली मुफ्त : मुफ्त बिजली योजना आम आदमी पार्टी की पुरानी घोषणा है। दिल्ली के बाद यह पंजाब में भी लागू है। कांग्रेस ने इसे दोहराया है।
100-100 गज के प्लाॅट : प्रदेश में यह योजना पहले से चालू है। कांग्रेस ने अब प्लॉट के साथ 3.5 लाख रुपये की लागत से 2 कमरों का मकान देने की गारंटी दी है।
किसान आंदोलन के शहीदों के लिए स्मारक और परिवार को नौकरी
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस के विस्तृत घोषणा-पत्र में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए एक बड़ा स्मारक बनाने व शहीद किसानों के परिवारों को नौकरी देने का भी ऐलान शामिल होगा। इसके अलावा कांग्रेस ने हर वर्ग की मांगों के समाधान अपने घोषणापत्र में शामिल किए हैं, जो जल्दी ही जनता के सामने होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.