फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leaders Protest On toll plaza in Ludhiana

लुधियाना में कांग्रेस का प्रदर्शन, टोल प्लाजा पर जड़ा ताला, सांसद रवनीत बिट्टू बोले...

Fri, 08 Mar 2019 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders Protest On toll plaza in Ludhiana
टोल प्लाजा पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेसियों को जालंधर-पानीपत हाईवे पर अधूरे पड़े तीन फ्लाईओवर की याद आ गई। शुक्रवार को सांसद रवनीत बिट्टू, मेयर बलकार संधू और मंत्री भारत भूषण आशु सहित सभी विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता लाडोवाल टोल प्लाजा पर जेसीबी मशीन लेकर विरोध करने पहुंच गए। उन्होंने टोल एकत्र करने वाली कंपनी के दफ्तर पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन


सुबह 10.50 बजे टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों को केबिन से बाहर कर दिया गया। टोल प्लाजा से सभी वाहनों को बिना टैक्स दिए गुजारा गया। वही कंपनी अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि जब तक शहर क्षेत्र में अधूरे पड़े तीन पुलों का निर्माण शुरू नहीं किया जाएगा। उस समय तक टोल प्लाजा पर टैक्स लेने नहीं दिया जाएगा। रोजाना कांग्रेस पार्षद और नेता टोल प्लाजा पर धरना देने पहुंचेंगे और टोल टैक्स नहीं लेने देंगे। 
विज्ञापन


2011 में पूरे करने थे तीन फ्लाईओवर 
जालंधर-पानीपत राजमार्ग लुधियाना शहर से गुजरता है। शहर में लगभग डेढ़ किलोमीटर में इसी राजमार्ग पर तीन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना था। इसमें बस्ती जोधेवाल, मोहन दाई कैंसर अस्पताल और अपोलो अस्पताल के सामने इनका निर्माण होना है। इन तीन फ्लाईओवर का निर्माण 2011 तक पूरा किया जाना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress leaders Protest On toll plaza in Ludhiana
टोल प्लाजा पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

आठ साल बीत जाने पर कंपनी ने इनका निर्माण पूरा नहीं किया है। जिसका नतीजा यह है कि इन तीनों जगह पर हर समय ट्रैफिक जाम रहता है। इन तीनों पुलों का निर्माण पूरा करने के लिए कई बार बैठक हो चुकी है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। लाडोवाल टोल प्लाजा पर कंपनी हर रोज 40 लाख रुपये का टैक्स एकत्र कर रही है। इसके बावजूद अधूरे ब्रिजों का निर्माण शुरू नहीं किया जा रहा है। 

जालंधर-पानीपत राजमार्ग 290 किलोमीटर लंबा है। शहर में तीन फ्लाईओवर के डिजाइन को लेकर स्थानीय स्तर पर कुछ फेरबदल करने की मांग की गई थी। इसलिए डिजाइन में बदलाव को लेकर आला अधिकारियों को सूचित किया गया है। अप्रूवल मिलने के बाद इस काम को जल्द पूरा किया जाएगा। टोल प्लाजा को बंद करवाने की सूचना भी सीनियर अधिकारियों को दी जा चुकी है। इस मामले में जो उचित कानूनी कार्रवाई होगी। इसके बारे में सीनियर अधिकारी फैसला लेंगे। - नमीश तिवारी, कंपनी अधिकारी 

रोजाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर 50 लाख रुपये एकत्र होता है। 2009 से लेकर 2018 तक लगभग 1400 करोड़ रुपये कंपनी एकत्र कर चुकी है लेकिन तीन ओवर ब्रिज का निर्माण अभी तक पूरा नहीं किया गया। इस मामले पर विधानसभा कमेटी जांच के बाद फैसला दे चुकी है कि टोल बंद किया जाए। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के परियोजना निदेशक भी कंपनी को निर्देश दे चुके हैं कि टोल प्लाजा को सस्पेंड किया जाए।

 इसके बावजूद टोल की वसूली किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। हर रोज कभी विधायक, जिला प्रधान या फिर अन्य नेताओं की अगुवाई में यहां धरना होगा। जब तक ब्रिजों का निर्माण शुरू नहीं होगा, उस समय तक टोल नहीं चलने दिया जाएगा। -रवनीत बिट्टू, सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed