{"_id":"65edd152eface75553c9d4acc5e41ada","slug":"congress-leaders-comment-on-rahul-gandhi-s-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल को आगे लाओ पर पहले शादी करवाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'राहुल को आगे लाओ पर पहले शादी करवाओ'
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव (लुधियाना)
Updated Tue, 17 Mar 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी में आगे लाने का वह पूरी तरह से समर्थन करते हैं, बस उनकी शादी होनी चाहिए। ये अजीबो गरीब मांग उठाई पंजाब के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने।
विज्ञापन
जगरांव के पूर्व कांग्रेसी विधायक गुरदीप सिंह भैणी ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जल्द शादी के बंधन में बंधने की मांग की है। उन्होंने यह मांग ऑल इंडिया कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद के सामने पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और अन्य सीनियर कांग्रेसी लीडरशिप की हाजिरी में रखी। भैणी ने रविवार को ब्लाक कांग्रेस की मीटिंग में स्टेज पर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
भैणी ने कहा कि शादी के साथ ही राहुल गांधी पार्टी की मजबूती के लिए डटकर मेहनत करेंगे। पूर्व विधायक ने प्रियंका गांधी को आगे लाने के लिए की जा रही मांग को भी राहुल गांधी की शादी के साथ जोड़ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी में आगे लाने का वह पूरी तरह से समर्थन करते हैं, बस उनकी शादी होनी चाहिए।