फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Rahul Gandhi drives Tractor as part of his kheti bachao yatra in Haryana

राहुल गांधी ने आठ किमी चलाया ट्रैक्टर, हरियाणा सीमा से सैलजा ने संभाली कमान

Tue, 06 Oct 2020 06:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Oct 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi drives Tractor as part of his kheti bachao yatra in Haryana
Punjab - फोटो : @INCHaryana

पंजाब के मोगा से शुरू हुई राहुल गांधी की 'खेती बचाओ यात्रा' अपने आखिरी दिन हरियाणा पहुंची। हरियाणा पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने पटियाला के फ्रांसवाला से हरियाणा सीमा तक आठ किमी तक खुद ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान उनके साथ ट्रैक्टर पर पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मौजूद रहे। वहीं हरियाणा सीमा से कुमारी सैलजा ने ट्रैक्टर की कमान संभाली। पंजाब में सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी के सारथी की भूमिका निभाई। वहीं कुरूक्षेत्र के पिहोवा में फिर राहुल गांधी ट्रैक्टर चला रैली स्थल तक पहुंचे।

विज्ञापन


हरियाणा-पंजाब सीमा पर हुआ हंगामा
इससे पहले हरियाणा-पंजाब सीमा पर धक्का-मुक्की का माहौल भी देखने को मिला। हरियाणा पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को मारकंडा नदी के पुल पर रोक दिया। जिसके बाद पुल पर ही पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और हरियाणा पुलिस के बीच टकराव हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


45 मिनट तक पुल पर ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए बवाल काटा। इस दौरान पुलिस को पंजाब के कार्यकर्ताओं पर लाठियों से बल प्रयोग भी करना पड़ा। पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता राहुल गांधी को हरियाणा की सीमा के अंदर तक छोड़कर आने की जिद पर अड़े रहे। हरियाणा पुलिस भी उन्हें वहीं रोकने पर अडिग रही।

अंतत: पंजाब के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने वही पुल पर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुल पर लगाए हरियाणा पुलिस के बैरीकेड उठाकर पुल से नीचे नदी में फेंक दिए। इस दौरान हरियाणा पुलिस को कार्यकर्ताओं पर लाठियों से थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा। स्थिति को बिगड़ता देख हरियाणा पुलिस ने भी पुल पर लगाए गए सभी बैरिकेडिंग हटा दिए और राहुल गांधी के काफिले को हरियाणा सीमा में दाखिल होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed