फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Navjot Singh Sidhu faced protests of farmers in Patiala

सिद्धू को किसानों की खरी-खरी: टोल प्लाजा पर पूछा- साढ़े चार साल कहां थे, सियासत चमकाने जा रहे लखीमपुर

Thu, 07 Oct 2021 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

लखीमपुर कूच से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। पटियाला में ही किसानों ने उन्हें टोल प्लाजा पर घेर लिया। इस दौरान किसानों ने सिद्धू को खूब खरी-खरी सुनाई। किसानों ने सियासत चमकाने के लिए लखीमपुर जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पंजाब में किसानों की हालत बहुत सही नहीं है। 

विज्ञापन
Congress leader Navjot Singh Sidhu faced protests of farmers in Patiala
पटियाला में सिद्धू का विरोध करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रहे नवजोत सिंह सिद्धू को गुरुवार को पटियाला के नजदीक गांव धरेड़ी जट्टां के पास टोल प्लाजा पर किसानों व महिलाओं ने घेर लिया। इस दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी की और नवजोत सिंह सिद्धू को काले झंडे दिखाए। किसान महिलाओं ने सिद्धू की गाड़ी के आगे खड़े होकर उन्हें खूब खरी-खरी सुनाईं। 

विज्ञापन


करीब पौना घंटा किसानों के विरोध के बाद पुलिस सुरक्षा घेरे में सिद्धू चंडीगढ़ रवाना हुए। गुरुवार सुबह लखीमपुर खीरी जाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला स्थित अपने आवास से चंडीगढ़ रवाना हुए। जैसे ही उनका काफिला पटियाला के नजदीक गांव धरेड़ी जट्टां के नजदीक टोल प्लाजा पर पहुंचा तो किसान नेता बलकार सिंह ढींढसा, सुरिंदर मोहन और इंद्रमोहन की अगुवाई में किसानों व महिलाओं ने सिद्धू को घेरा और काले झंडे दिखा जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


महिलाओं ने तो सिद्धू को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने सिद्धू से सवाल किया कि पिछले साढे़ चार साल कहां थे। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध पंजाब कांग्रेस केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रही है, जबकि पंजाब में किसानों की हालत खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान नेता रणजीत सिंह सवाजपुर ने कहा कि पंजाब सरकार ने वादा किया था कि किसानों का सारा कर्ज माफ किया जाएगा लेकिन पिछले कुछ दिनों से सहकारी समितियों की ओर से किसानों को समन भेजे जा रहे हैं, जिसमें कर्ज न उतारने की सूरत में केस दर्ज कराने की बात कही जा रही है। इस कारण किसान काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याएं सुनकर सिद्धू ने जल्द हल का वादा किया। उनके साथ घन्नौर से कांग्रेस विधायक मदन लाल जलालपुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed