{"_id":"66766c5a020b3d8578005b6a","slug":"congress-leader-lalit-passi-got-injured-in-firing-outside-firozpur-central-jail-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फिरोजपुर जेल के बाहर दोस्त का इंतजार कर रहे युवक पर फायरिंग, पुरानी रंजिश में आरोपियों ने चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फिरोजपुर जेल के बाहर दोस्त का इंतजार कर रहे युवक पर फायरिंग, पुरानी रंजिश में आरोपियों ने चलाई गोली
Sat, 22 Jun 2024 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:16 PM IST
सार
पीड़ित ललित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने साथी कर्ण व लव के साथ सेंट्रल जेल फिरोजपुर के बाहर इनोवा कार पर खड़ा था। उसके दोस्त रवि ने जेल से जमानत मिलने पर बाहर आना था। उसकी इंतजार में खड़े थे। उसी समय बाइक सवार तीन लोग आए और उसे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां दागी।
विज्ञापन
फिरोजपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग
- फोटो : ANI
विस्तार
फिरोजपुर सेंट्रल जेल के बाहर खड़े ललित पासी पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। एक गोली पासी के पेट और दूसरी गोली बाएं पांव में लगी है। जख्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी (डी) रणधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ललित पासी पर हत्या समेत आठ मामले दर्ज हैं। 2023 में ललित जेल से बाहर आया था। आरोपियों संग इसकी पुरानी रंजिश है।
दूसरी तरफ पीड़ित ललित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने साथी कर्ण व लव के साथ सेंट्रल जेल फिरोजपुर के बाहर इनोवा कार पर खड़ा था। उसके दोस्त रवि ने जेल से जमानत मिलने पर बाहर आना था। उसकी इंतजार में खड़े थे। उसी समय बाइक सवार तीन लोग आए और उसे जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियां दागी। एक गोली उसके पेट और दूसरी गोली बाएं पांव में लगी है।
विज्ञापन
ललित ने पुलिस से कहा कि आरोपियों को वह पहचानता है। आरोपी नन्ना, सलीम व अजय जोशी वासी फिरोजपुर छावनी हैं। नन्ना व सलीम के पास पिस्तौल थी, जिससे उस पर गोली दागी। जबकि अजय बाइक चला रहा था। थाना सिटी पुलिस ने ललित के बयान पर नन्ना, सलीम व अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है