फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Charanjit Channi spoke again on Poonch terror attack

Punjab: पुंछ आतंकी हमले पर फिर बोले कांग्रेस नेता चरणजीत चन्नी, कहा-जवान के बलिदान पर गर्व लेकिन...

Mon, 06 May 2024 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 May 2024 01:03 PM IST
सार

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि जब इलेक्शन आते हैं तो ऐसे स्टंट खेले जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये तैयार करके हमले करवाए जाते हैं, बीजेपी को जिताने का स्टंट होता है, इसमें सच्चाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि लोग मरवाने और लोगों की लाशों पर खेलना ये बीजेपी को आता है।

विज्ञापन
Congress leader Charanjit Channi spoke again on Poonch terror attack
स्वर्ण मंदिर पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ हमले पर दिए बयान पर स्पष्टीकरण दिया है।
विज्ञापन

 

चन्नी ने कहा कि देश के जवान पर हमें गर्व है... मैंने एक बयान दिया है कि पिछली बार जब चुनाव थे तो उस दौरान 40 जवान शहीद हुए, आज तक सरकार ने यह पता नहीं किया कि वह हमला किसने किया था... अब फिर से चुनाव हो रहे हैं और फिर से जवानों पर हमला और जवान शहीद हुए। मैं पूछना चाहता हूं कि यह कौन लोग हैं जो हमला करवा रहे हैं। आज उन्हें सामने लेकर क्यों नहीं लेकर आते हैं... पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा था कि यह हमले राजनीतिक हैं और ऐसे हमले फिर से हो सकते हैं... मैं भाजपा से कह रहा हूं कि आप इधर-उधर की बात न करें यह बताएं कि यह कैसे हुआ?... हर बार ऐसा क्यों हो रहा है... सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर क्यों है? 
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के पुंछ में वायु सेवा की टुकड़ी पर आतंकी हमले मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को घेरा है। 

चन्नी ने रविवार को अपनी एक चुनावी रैली में बीते चुनाव से पहले भी 40 जवानों पर हुए आतंकी हमले के मामले को उठाते हुए कहा कि चुनाव से पहले एक बार फिर सैनिकों पर इस प्रकार का आतंकी हमला एक साजिश है जिसकी जांच होनी चाहिए। चन्नी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बीते चुनाव से पहले जवानों पर हुए आतंकी हमले पर केंद्र सरकार को यह रिपोर्ट दी थी कि यह मामला अति गंभीर है और इसकी जांच होनी चाहिए इस प्रकार की घटना आगे भी हो सकती है इसको लेकर पूर्व राज्यपाल ने केंद्र को अलर्ट किया था।

कांग्रेस के जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जब सुनील जाखड़ कांग्रेस में थे तब उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से 40 जवानों की शहादत पर भारत के प्रधानमंत्री से उनके इस्तीफा की मांग की थी आज जब एक बार फिर वायु सेवा के जवानों पर आतंकी हमला हुआ है तो वह इस मुद्दे पर चुप क्यों है। दरअसल चन्नी ने सोमवार को अपने दिए बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना बार-बार सामने आती है और ठीक चुनाव से पहले इस प्रकार के आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने और देश की खुफिया एजेंसियों के बार-बार अलर्ट करने के बावजूद कोई ठोस कदम न उठाने पर चन्नी ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed