फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress gave a big signal in Punjab by sharing the video of Sonu Sood

Punjab Election 2022: क्या चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के सीएम? सोनू सूद का वीडियो जारी कर कांग्रेस ने दिया बड़ा संकेत

Tue, 18 Jan 2022 08:30 AM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jan 2022 08:30 AM IST
सार

कांग्रेस ने सोमवार को एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया। यही वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है। वीडियो को बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इसमें अभिनेता सोनू सूद बता रहे हैं कि सीएम कैसा होना चाहिए।

विज्ञापन
Congress gave a big signal in Punjab by sharing the video of Sonu Sood
राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पंजाब में कांग्रेस विधानसभा चुनाव बिना सीएम चेहरे के लड़ेगी। मगर चुनाव के बाद अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सीएम कौन होगा, इसके संकेत मिलने लगे हैं। सोमवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सोनू सूद कह रहे हैं कि असली मुख्यमंत्री वह है जिसे जबरदस्ती कुर्सी पर लाया जाए और उसे बताना न पड़े कि मैं सीएम पद के लिए डिजर्व करता हूं। 

विज्ञापन


सीएम ऐसा हो जो बैकबेंचर हो और उसे पीछे से उठाकर कहा जाए कि तुम डिजर्व करते हो और तुम बनोगे। जब वह सीएम बनेगा तो देश बदल सकता है। बाद में वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तस्वीरें दिखाई देती हैं। राजनीतिक गलियारों में यह वीडियो चर्चा का विषय बना है। हाल ही में सोनू सूद की बहन मालविका को कांग्रेस ने मोगा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू को झटका!
लोग इसे सीएम चेहरे का संकेत मान रहे हैं। अगर ऐसा है तो यह नवजोत सिंह सिद्धू के लिए किसी झटके से कम नहीं है। यह वीडियो ऐसे समय में आया जब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद उभरे हैं। सिस्टम बदलने की बात करने वाले सिद्धू की कोई तस्वीर इस वीडियो में नहीं दिखाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पंजाब में सीएम चेहरा घोषित करने की मांग हाईकमान से करते रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि पंजाब का सीएम चेहरा हाईकमान नहीं बल्कि पंजाब के लोग तय करेंगे। इससे पहले सिद्धू ने कहा था कि बिन दूल्हे के बरात कैसी। बता दें कि मंगलवार दोपहर को आम आदमी पार्टी पंजाब में अपना सीएम चेहरा घोषित करेगी। 



पिछले चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन
पंजाब में 117 कुल विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 34 सीटें आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में 34 आरक्षित सीटों में से 21 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने 117 सीटों में से 77 पर जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी ने पहली बार 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी थी। आप को 20 सीटों पर कामयाबी मिली थी। वहीं शिरोमणि अकाली दल को 15 सीटें ही मिली थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed