फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress former state president HS Hanspal joins Aam Aadmi Party

कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एचएस हंसपाल आप में शामिल, महिला विंग की उपाध्यक्ष हुईं भाजपाई

Thu, 03 Feb 2022 10:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Feb 2022 10:50 PM IST
सार

जसविंदर जस्सी, संतोष कुमारी और परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी की जन हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। भाजपा हाईकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

विज्ञापन
Congress former state president HS Hanspal joins Aam Aadmi Party
कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दे दिया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एचएस हंसपाल पार्टी से इस्तीफा देकर आप में शामिल हो गए। वहीं दूसरी ओर नयागांव के पूर्व अध्यक्ष, पार्षद और पूर्व सरपंच समेत कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आप की सदस्यता ली। पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सभी नेताओं और समाजसेवियों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया।

विज्ञापन


हंसपाल साहनेवाल से अपने पोते के लिए टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने से नाराज हंसपाल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आप का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में पार्षदों और समाजसेवियों का आप में स्वागत करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि नयागांव नगर परिषद के अध्यक्ष व मौजूदा पार्षद गुरप्रीत सिंह पप्पी, पूर्व एमसी जगतार सिंह भट्टी, पूर्व सरपंच निर्मल सिंह, पंजाबी गायक लखबीर सैनी, बाबा राम सिंह अभयपुर, जगतार नाडा, लाली संगाला और सुरजीत सिंह मस्तगढ़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चड्ढा ने कहा कि पंजाब की जनता का प्यार और आशीर्वाद आम आदमी पार्टी के साथ हैं। लोग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी से बेहद प्रभावित हैं और उन्हें पसंद करते हैं। इस मौके पर खरड़ से आप प्रत्याशी अनमोल गगन मान भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष साथियों समेत भाजपा में शामिल
कांग्रेस की महिला विंग की उपाध्यक्ष जसविंदर जस्सी ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ परमजीत सिंह पम्मा और संतोष कुमारी ने भी कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़कर ‘कमल का फूल’ थाम लिया। इन कांग्रेस नेताओं को सेंट्रल विधानसभा हलके से भाजपा के उम्मीदवार मनोरंजन कालिया, भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं भाजपा चुनाव संचालन समिति के संयोजक जीवन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश सचिव अनिल सच्चर और प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने पार्टी में शामिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन गुप्ता, मनोरंजन कालिया ने कहा कि इन कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सेंट्रल हलके में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है। पंजाब की जनता व खुद कांग्रेस नेता भी कांग्रेस की नीतियों से नाखुश होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed