फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress demands dismissal of minister Fauja Singh Sarari

Punjab: मंत्री फौजा सिंह सरारी को बर्खास्त करने की मांग, बठिंडा और गुरदासपुर में कांग्रेस का धरना

Mon, 10 Oct 2022 05:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 05:28 PM IST
सार

प्रताप सिंह बाजवा ने भगवंत मान को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला की याद दिलाई, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था और बाद में केवल एक ऑडियो क्लिप पर गिरफ्तार किया गया था, जिसे आप सरकार ने कभी सार्वजनिक नहीं किया।

विज्ञापन
Congress demands dismissal of minister Fauja Singh Sarari
धरने पर बैठे कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब कांग्रेस ने सूबे के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरारी के वायरल उस ऑडियो क्लिप के आधार पर बर्खास्त करने की मांग कर रही है, जिसमें सरारी को कथित तौर पर कुछ ठेकेदारों से ‘जबरन वसूली’ के तरीकों पर चर्चा करते सुना गया था। सरारी और उनके एक पूर्व करीबी के बीच इस कथित बातचीत का ऑडियो क्लिप पिछले महीने सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पटियाला में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और सरारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरारी को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


बठिंडा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
सोमवार को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने बठिंडा में आंबेडकर पार्क में धरना लगाकर नारेबाजी की। कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने चुनाव के समय किए वादे पूरे नहीं किए और जिस बदलाव के लिए सरकार चुनी गई थी, वो बदलाव नहीं आया। इसके अलावा कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी को बर्खास्त करने की मांग संबंधी ज्ञापन राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा। 
विज्ञापन

 

गुरदासपुर: प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना
गुरदासपुर में पंजाब कांग्रेस ने प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और शहर में रोष मार्च कर डीसी गुरदासपुर को मांग पत्र सौंपा गया। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह उचित समय है जब भगवंत मान अपने भ्रष्ट मंत्री सरारी को बचाना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि फौजा सिंह सरारी की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुए लगभग एक महीना हो गया है, जहां उन्हें रिश्वत की योजना बनाते समय विशेष ड्यूटी पर अपने अधिकारी (ओएसडी) तरसेम लाल कपूर के साथ एक सौदे पर बातचीत करते सुना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में पंजाब विधानसभा के चार दिवसीय सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था लेकिन भगवंत मान के नेतृत्व वाली बेंच ने भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। बाजवा ने कहा हमने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधावां को भी मनाने की कोशिश की कि विपक्ष को फौजा सिंह सरारी की भ्रष्ट प्रथाओं पर पूरी तरह से बहस करने की अनुमति दी जाए लेकिन उन्होंने ने बहुत ही तुच्छ आधार पर इसका खंडन कर दिया। 

बाजवा ने भगवंत मान को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला की याद दिलाई, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था और बाद में केवल एक ऑडियो क्लिप पर गिरफ्तार किया गया था, जिसे आप सरकार ने कभी सार्वजनिक नहीं किया। हालांकि यह अलग बात है कि विजय सिंगला को आप का पूरा समर्थन मिलता रहा और उन्हें अभी तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त नहीं किया गया है। 

यह सामान्य ज्ञान है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी फौजा सिंह सारारी और तरसेम लाल कपूर के बीच शांति कायम करने की कोशिश की। बाजवा ने कहा कि इसका मतलब है कि भ्रष्ट मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के बजाय राघव चड्ढा सरारी और कपूर के बीच एक समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed