फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress delegation met with adviser

एडवाइजर से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 13 Jun 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Congress delegation met with adviser
चंडीगढ़। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एडवाइजर मनोज परिदा से मिला। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मेयर सुभाष चावला, पूर्व मेयर कमलेश, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र सिंह बबला और पार्षद शीला देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने मृत जानवरों के शवदाह प्लांट का मामला उठाया और शवदाह गृह प्लांट की जगह बदलने की मांग की। जिस पर उन्होंने दोबारा विचार करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की ओर से की जा रही बिजली पानी के बिल माफी की मांग की। इस पर एडवाइजर परिदा ने मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि कोरोना काल में कंटेनमेंट जोन रहे क्षेत्रों के पानी-बिजली बिल माफ किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने ऑड इवन के कारण व्यपारियों व दुकानदारों को आ रही मुश्किलों पर भी एडवाइजर को अवगत कराया जिस पर उन्होंने ऑड- इवन पर मार्केट मनीमाजरा, मोटर मार्केट 48, 15, 19, 22 व अन्य मार्केट इस महीने के अंत तक पूरी खुलने की संभावना जताई। इसके साथ ही खराब क्वारंटीन सेंटरों की हालत के बारे में भी अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed